19.8 C
Dehradun, IN
September 27, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

सपनों की आशा संस्थान के तत्वाधान में, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल की टीम ने दूसरे दिन भी बिनसर में लगाया स्वास्थ्य शिविर, 117 मरीजों का किया स्वास्थ्य परीक्षण

Under the aegis of the Sapno Ki Asha Sansthan, the team from Ujala Cygnus Hospital organized a health camp in Binsar for the second consecutive day and conducted health check-ups for 117 patients.

रिया सोलीवाल, भिकियासैंण

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)।सपनों की आशा संस्थान के तत्वाधान में, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल हल्द्वानी की टीम के साथ बिनसर महादेव मंदिर सोनी में स्वास्थ्य कैंप का निःशुल्क आयोजन किया गया।

शिविर का उद्घाटन पूर्व मे श्री श्री 108 महंत गोवर्धन गिरी जी महाराज,व्यास जी पृथ्वी पाल सिंह रौतेला बिनसर महादेव कमेटी सोनी तथा सपनों की आशा संस्थान के सदस्यों ने संयुक्त रूप से किया गया था।
कैंप में मरीजों का बीपी,शुगर,फेफड़े संबंधित बीमारियों तथा दांत की समस्याओ का परीक्षण कर दवाईया दी गई।
उजाला सिग्नस हॉस्पिटल हल्द्वानी से सुप्रसिद्ध फेफड़ा रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अंशुल केड़िया, डॉ. प्रदीप, तथा दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप सिंह, डॉक्टर पूजा पंत आदि ने अपनी टीम के साथ परीक्षण कर लोगो को उचित सलाह दी।

दो दिवसीय कैंप के दूसरे दिन जहां 100 से अधिक मरीजों ने स्वास्थ्य निरीक्षण कराया, वहीं सपनों की आशा संस्थान की इस पहल का क्षेत्रवासियों ने खूब सराहा। इसी के साथ ही बिनसर मेले में आयोजित दो दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर संपन्न हुआ ।

सपनों की आशा टीम से कमल लोहनी, घनश्याम पंत,लीला लोहनी,जगदीश चंद्र , प्रीतिश लोहनी, नील पंत, अग्रिम पंत ने स्वास्थ्य शिविर मे भागीदारी कर लोगो की वाहवाही लूटी।

कार्यक्रम में क्षेत्र पंचायत सदस्य गैरगांव दीपक करगेती व अन्य लोगों ने भी अपना भरपूर योगदान दिया।

Related posts

‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में सभी विद्यालयों की भागीदारी अनिवार्यः डाॅ. धन सिंह रावत

Primetimes Newz

एआई कितना भी उन्नत हो जाए, किताबों का कोई विकल्प नहीं: मुख्यमंत्री  धामी

Primetimes Newz

डीएम का माइक्रोप्लान कामयाब, बच्चे दिखा रहे शिक्षा में रूचि

Primetimes Newz

Leave a Comment