19.5 C
Dehradun, IN
September 27, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

अंतर्राष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर भतरौजखान पुलिस ने आयोजित किया जन जागरुकता कार्यक्रम

Bhatrouzkhan Police organized a public awareness program on International Day Against Drug Abuse.

रिया सोलीवाल, भिकियासैंण

भिकियासैण (अल्मौड़ा)।अन्तराष्ट्रीय ड्रग्स दिवश पर थाना भतरौजखान ने जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सभी को नशा मुक्त जीवन जीने के लिये प्रेरित किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चन्द्रशेखर घोडके अल्मोड़ा के निर्देशन में आज शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय ड्रग्स दिवस के अवसर पर नशा मुक्त भारत अभियान विकसित भारत की पहचान के तहत थानाध्यक्ष भतरौजखान अवनीश कुमार के नेतृत्व में प्रभारी चौकी भिकियासैण उपनि संजय जोशी मय पुलिस टीम द्वारा चौकी क्षेत्रान्तर्गत जनजागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा स्थानीय टैक्सी स्टैंड, सार्वजनिक स्थलों और मुख्य बाजारों में जाकर टैक्सी ड्राइवरों, वाहन चालकों तथा स्थानीय आम जनता को नशे के खिलाफ जागरूक किया। इस दौरान लोगों को नशे से शारीरिक, मानसिक, आर्थिक और सामाजिक स्तर पर होने वाले घातक नुकसानों के बारे में विस्तार से समझाया।
प्रभारी चौकी भिकियासैण ने विशेष रूप से टैक्सी ड्राइवरों को संबोधित करते हुए कहा कि वाहन चलाते समय किसी भी प्रकार का नशा करना न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि यह स्वयं चालक, यात्रियों और सड़क पर चलने वाले अन्य निर्दोष लोगों के जीवन को भी गंभीर खतरे में डालता है। उन्होंने सभी चालकों से नशा मुक्त सुरक्षित सफर का संकल्प लेने का आह्वान किया।
इसके साथ ही पुलिस टीम द्वारा युवाओं और स्थानीय नागरिकों से अपील की गई कि वे अपने आस-पास किसी भी प्रकार की अवैध नशा तस्करी या संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत मानस हेल्प लाइन न. 1933 व नजदीकी थाना,चौकी को दें, ताकि क्षेत्र को पूरी तरह से नशा मुक्त बनाया जा सके। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।

Related posts

पर्यावरण संरक्षण गतिविधि की अखिल भारतीय तीन दिवसीय कार्यशाला का परमार्थ निकेतन में भव्य आयोजन

Primetimes Newz

पीएनबी ने खेलों के विकास के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए नवीकृत हॉकी अकादमी का उद्घाटन किया

Primetimes Newz

ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने किया देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान का स्वागत

Primetimes Newz

Leave a Comment