26.2 C
Dehradun, IN
November 9, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंडदेहरादून

दीपावली पर भिकियासैंण सहित आस-पास के बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भारी भीड़।

A large crowd of shoppers thronged the markets in Bhikiyasain and the surrounding areas on the occasion of Diwali.

रिया सोलीवाल, भिकियासैंण

खील-बताशे, मिठाई और पटाखों की दुकानों पर दिनभर रही रौनक, त्यौहार को लेकर लोगों में दिखा खासा उत्साह।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। दीपावली के पावन पर्व को लेकर नगर पंचायत भिकियासैंण सहित आस-पास के सभी क्षेत्रों और बाजारों में जबरदस्त चहल-पहल देखने को मिली। त्यौहार की खुशियों और उत्साह के बीच बाजारों में सुबह से ही लोगों की आवाजाही शुरु हो गई थी। दिन चढ़ने के साथ ही बाजारों में खरीदारों की भीड़ बढ़ती गई और देर शाम तक खरीदारी का सिलसिला जारी रहा।

दीपावली के अवसर पर खील-बताशे, मिठाई, पूजा सामग्री और पटाखों की दुकानों पर विशेष रौनक देखने को मिली। लोगों ने दीपावली पूजन और त्यौहार की तैयारियों के लिए जमकर खरीदारी की। खासकर मिठाई और पटाखों की दुकानों पर ग्राहकों की अच्छी-खासी भीड़ रही। बाजारों में लोगों की चहल-पहल से व्यापारियों के चेहरे भी खिले नजर आए। पूरे क्षेत्र में दीपावली का उत्सवी माहौल बना रहा।

वहीं, त्यौहार के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस टीम भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आई। पुलिस कर्मियों ने बाजारों और क्षेत्र के प्रमुख स्थानों पर लगातार निगरानी रखी तथा भीड़-भाड़ वाले इलाकों में सतर्कता बरती, ताकि लोग सुरक्षित माहौल में त्यौहार की खुशियां मना सकें। पुलिस की मुस्तैदी के बीच क्षेत्र में दीपावली का पर्व उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया।

Related posts

विद्यालयी शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत की एक और पहल लाई रंग

Primetimes Newz

एनीमिया के प्रति जागरूकता बेहद जरूरी है : डॉ. अनिल वर्मा

Primetimes Newz

6.55 लाख के गांजे के साथ 02 गांजा तस्कर गिरफ्तार

Primetimes Newz

Leave a Comment