रिया सोलीवाल, भिकियासैंण
भिकियासैण (अल्मोड़ा)।आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी के निर्देशन में आज रविवार को 12वाॅ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) विकास खंड सल्ट के क्वैराला में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर धन्वन्तरि वंदना द्वारा किया गया । योग अनुदेशक हिमांशु पंत एवं योग अनुदेशिका श्रीमती लीलावती नैनवाल ने चिकित्सालय परिसर में आशाओं सहित स्थानीय लोगों को योग आसनों का अभ्यास करवाया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. नम्रता भट्ट द्वारा इस वर्ष की योग दिवस की विशेष थीम स्वस्थ आयु के लिए योग का महत्त्व बताते हुए प्रतिदिन योगाभ्यास करने का संदेश दिया गया।
इस मौके पर चिकित्सालय स्टाफ सहित क्षेत्रीय लोग भी मौजूद रहे।

















