पिथौरागढ़। नगर के द एशियन एकेडमी के छात्र निश्चल चंद ने ऑल इंडिया सब जूनियर रैकिंग बैडमिंटन प्रतियागिता में कांस्य पदक जीता है। इससे विद्यालय में खुशी की लहर है। सोमवार को विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि राजस्थान जयपुर में बीते पांच से 11 फरवरी के बीच प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। उक्त प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र ने भी हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में निश्चल ने शानदार प्रदर्शन किया। इससे पूर्व भी निश्चल ने कई राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय के संस्थापक स्वामी वीरेंद्रानंद ने छात्र और कोच डीके सेन को बधाई दी है। उन्होंने उत्तराखंड बैंडमिंटन एसोसिएशन के सचिव बीएस मनकोटी का भी आभार जताया है।

















