शुक्रवार को सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद, सीओ ऑपरेशन ओशिन जोशी के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष लमगड़ा दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में चौकी मोरनौला पुलिस द्वारा मोरनौला से चम्पावत देवीधुरा को जाने वाली रोड पर चेकिंग के दौरान अभियुक्त आशिक अली उर्फ भूरा (40 वर्ष) पुत्र बाबू खाँ, निवासी बुलंदशहर, उ0प्रदेश के कब्जे से 151 ग्राम अवैध चरस व 1.235 किग्रा चरस बनाने वाला गांजा पाउडर बरामद हुआ। अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाना लमगड़ा में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।
मामले के सम्बन्ध में थानाध्यक्ष लमगड़ा दिनेश नाथ महन्त ने बताया कि अभियुक्त पहाड़ी क्षेत्रों से चरस व गांजा पाउडर एकत्र कर यू0पी ले जाकर गांजा पाउडर से चरस बनाकर ऊँचे दामों में बेचने की फिराक में था। अभियुक्त के पतों के आधार पर आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। बरामद चरस और गांजा पाउडर की कीमत 33,625 (तैंतीस हजार छः सौ पच्चीस रुपये) आंकी गई है।
यहाँ पुलिस टीम में मोरनौला चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक संजय जोशी, हेड कांस्टेबल मनोज क्वीरा, कांस्टेबल बिशन बिष्ट, चौकी मोरनौला, लमगड़ा से शामिल रहे।
TAG#
उत्तराखंड हिंदी न्यूज | उत्तराखंड न्यूज | देहरादून न्यूज हिंदी | उत्तराखंड खबर | देहरादून खबर | उत्तराखंड समाचार | देहरादून समाचार | उत्तराखंड नवीनतम समाचार | देहरादून नवीनतम समाचार | देहरादून की आज की खबर | उत्तराखंड की आज की खबर | नवीनतम समाचार | भारत नवीनतम समाचार | टुडेज इंडिया न्यूज | उत्तराखंड की ब्रेकिंग न्यूज | देहरादून की ताजा खबर | आज की ताज़ा ख़बरें | ब्रेकिंग न्यूज ऑफ इंडिया
Uttarakhand News | Dehradun News | Uttarakhand Latest News | Dehradun Latest News | Today’s News of Dehradun |Today’s News of Uttarakhand | Latest News | India Latest News | Today’s India News | Breaking News of Uttarakhand | Breaking News of Dehradun | Today’s Breaking News | Breaking News of India

















