देहरादून। त्यागी रोड स्थित माता गौरा देवा सिद्धपीठ मंदिर की दान पेटी चोरी हो गई। दान पेटी में एक से डेढ़ लाख रुपये रकम बताई जा रही है। मंदिर के प्रबंधक शम्मी काला ने इसे लेकर शहर कोतवाली में तहरीर दी। इंस्पेक्टर कोतवाली विद्याभूषण नेगी ने बताया कि घटना 11 दिसंबर की रात की है। तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

















