Home उत्तराखंड खेल महाकुंभ में छात्रों ने दिखाया दम

खेल महाकुंभ में छात्रों ने दिखाया दम

चम्पावत। शिक्षा विभाग की ओर से अंडर-17 बालक वर्ग की ब्लॉक स्तरीय खेल महाकुंभ का आयोजन जारी है। जीआईसी खेल मैदान में शिक्षक जीवन मेहता के संचालन में 100 मीटर दौड़ में जीवन सिंह धौनी, गोविंद कुमार, विपिन डांगी अव्वल रहे। दौ सौ मीटर में नितिन बिष्ट, जीवन सिंह धौनी, गोविंद कुमार, चार सौ मीटर में राहुल पांडेय, नितिन बिष्ट, करन मेहता, आठ सौ मीटर पुष्कर चंद, सचिन सिंह, रमेश सिंह,15 सौ मीटर में रोहित सिंह,रमेश सिंह,आदित्य राय,तीन हजार मीटर दौड़ में पुष्कर चंद, पीयूष तिवारी, मयंक अधिकारी, लंबी कूद में कमल बिष्ट, देवेश सिंह मंगोला, प्रियांशु भंडारी, ऊंची कूद में अमित कुमार, जितेन्द्र पाटनी, विपिन डांगी, गोला फेंक में हिमांशु बिष्ट, कमल बिष्ट, रोहित राम, चक्का फेंक में रोहित बोहरा, हिमांशु जोशी, दीपक सिंह, भाला फेंद में आशीष गिरी, पंकज सिंह, निर्मल सिंह कमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे।