Home उत्तराखंड शारदा नदी में डूब रहे बुजुर्ग को बचाया

शारदा नदी में डूब रहे बुजुर्ग को बचाया

चम्पावत। शारदा नदी में डूब रहे एक बुजुर्ग को तैराक पुलिस ने सकुशल बचा लिया। परिजनों ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया है। कोतवाल चंद्र मोहन सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह 65 वर्षीय बुजुर्ग राज कपूर गुप्ता शारदा नदी में स्नान के लिए आए थे। बताया तभी अचानक नदी के तेज बहाव में बुजुर्ग बहने लगे। वहां मौजूद लोगों की चीख पुकार के बाद जल पुलिस रविंद्र कुमार पहलवान ने डूब रहे बुजुर्ग को सकुशल बचा लिया। परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की है।