रुद्रपुर। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर पीसीपीएनडीटी कार्यक्रम के तहत जिला चिकित्सालय रुद्रपुर में जन्मी 12 कन्या शिशुओं और 16 शिशुओं को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनीता चुफाल रतूड़ी ने बेबी किट बांटी। साथ ही सभी को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएं दीं। यहां पीएमएस डॉ. राजेश सिन्हा, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरेंद्र मलिक, एसीएमओ डॉ. तपन शर्मा, जिला समन्वयक पीसीपीएनडीटी प्रदीप मेहर, अधिशासी सहायक पीसीपीएनडीटी गोपाल आर्य, डॉ. अजय बीज रहे। इधर, नर्सिंग कॉलेज रुद्रपुर में बेटी बचाओ विषय पर गोष्ठी हुई। जिसमें प्रतिभागियों ने अपने विचार रखे। यहां सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिन कुमार पाठक, सीएमओ डॉ. सुनीता चुफाल रतूड़ी, वरिष्ठ अधिवक्ता अब्दुल नसीम, प्रदीप मेहर रहे।

















