Home उत्तराखंड हत्यारोपियों की तीन दिन की पुलिस रिमांड खत्म

हत्यारोपियों की तीन दिन की पुलिस रिमांड खत्म

ऋषिकेश। अंकिता हत्याकांड के आरोपियों की तीन दिन की पुलिस रिमांड रविवार शाम को खत्म हो गई। सूत्रों के मुताबिक एसआईटी ने शनिवार देर रात और रविवार तड़के आरोपियों को घटनास्थल और रिजॉर्ट में ले जाकर क्राइम सीन रीक्रिएट कराया। रिमांड के दौरान आरोपियों ने क्या-क्या खुलासे किए हैं, इस मामले में कोई भी जानकारी सार्वजनिक कराने से एसआईटी बच रही है। एसआईटी ने पूरी कार्रवाई को बेहद गोपनीय रखा है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने दो दिनों तक रिमांड में लिए आरोपियों से गहन पूछताछ की। आरोपियों से कई राज भी खुलवाए हैं। सूत्रों के मुताबिक जनता के आक्रोश के मद्देनजर आरोपियों की सुरक्षा को देखते हुए क्राइम सीन शनिवार देर रात और रविवार तड़के रिक्रिएट कराया गया।