Home उत्तराखंड संदिग्ध परिस्थितियों में दिल्ली के युवक की मौत

संदिग्ध परिस्थितियों में दिल्ली के युवक की मौत

विकासनगर। संदिग्ध परिस्थितियों में दिल्ली के युवक की मौत हो गई। युवक त्यूणी बाजार में बेहोशी की हालत में मिला था। पीएचसी त्यूणी में युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार शनिवार को त्यूणी बाजार में बेहोश मिले युवक को पीएचसी त्यूणी पहुंचाया गया था, जहां उपचार के दौरान युवक को एक बार होश आया। तब युवक ने अपना नाम अर्जुन सिंह (38) पुत्र मदनलाल निवासी सी-93 नंद नगरी निकट तेग बहादुर अस्पताल के समीप दिलशाद गार्डन नई दिल्ली बताया था। तब युवक ने पुलिस को बताया कि पहली बार उसने नशा किया, जिससे उसकी हालत बिगड़ी है। युवक ने पुलिस को बताया कि वह शिमला काम करने आया था। लेकिन त्यूणी कैसे और कहां से पहुंचा वह बता नहीं पाया। थानाध्यक्ष आशीष रवियान ने बताया कि युवक के शव को विकासनगर स्थित मोर्च्यूरी में रखा गया है। परिजनों को सूचना देकर बुलाया गया है। परिजनों के पहुंचने पर पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।