रुद्रपुर। रंपुरा चौकी क्षेत्र में रामलीला देखकर घर लौट रही एक युवती से कुछ युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर छेड़छाड़ करने वाले युवकों ने युवती और उसके भाई को पीटा और फायरिंग कर क्षेत्र में दहशत फैला दी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस को सौंपी तहरीर में रंपुरा निवासी एक महिला का कहना है कि मंगलवार रात उसका बेटा और बेटी क्षेत्र में रामलीला देखकर घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान क्षेत्र में ही रहने वाले रुद्रा, स्वस्तिक, जतिन और चार अन्य युवकों ने उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर छेड़छाड़ करने वालों ने दोनों के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।

















