ॠषिकेश। डेंगू का डंक अब भी थमने का नाम नहीं ले रहा। शुक्रवार को डेंगू के 14 मामले फिर से सामने आए हैं। ऋषिकेश के सरकारी अस्पताल के स्वास्थ्य पर्यवेक्षक एसएस यादव ने बताया कि शुक्रवार को पैथोलॉजी लैब की रिपोर्ट में 14 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। ये लोग टिहरी, ढालवाला, पौड़ी और देहरादून जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि डेंगू की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। नगर निगम क्षेत्र के प्रत्येक वार्डों में एंटी लार्वा की दवा का छिड़काव किया जा रहा है। साथ ही लोगों को भी डेंगू से बचाव के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

















