Home उत्तराखंड शराब पीकर वाहन चलाते दो  गिरफ्तार, वाहन सीज

शराब पीकर वाहन चलाते दो  गिरफ्तार, वाहन सीज

पिथौरागढ़। पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाते हुए दो लोगों को पकड़ा है। नगर में एसआई दिनेश चंद्र सिंह के नेतृत्व में बीते रोज चलाए गए चैकिंग अभियान के दौरान चालक लोहाघाट निवासी सुनील सार्की शराब के नशे में वाहन संचालित करता हुआ मिला। इधर चौकोड़ी में भी पुलिस ने पीपली राईआगर निवासी विक्रम भंडारी को शराब पीकर वाहन चलाते हुए पकड़ा। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करते हुए वाहन सीज किए हैं।