ऋषिकेश। रायवाला थाना पुलिस ने घर के अंदर से बैटरियां चुराने के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। जिन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से आरोपियों को जेल भेजा गया। रायवाला थाना पुलिस के मुताबिक इंद्रमणि कंडवाल, निवासी राणा कॉलोनी मोतीचूर, हरिपुरकलां ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 4 सितंबर को उनके घर पर लगी सौर ऊर्जा लाइट की बैटरी सहित दो बैटरियां चोरी हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शुक्रवार को मामले में मुखबिर की सूचना पर हरिपुरकलां में स्कूटर सवार तीन युवकों को पकड़ा गया। उनके पास से चोरी की बैटरियां भी बरामद हुई। रायवाला थानाध्यक्ष भुवनचंद्र पुजारी ने बताया की आरोपियों की पहचान केश पुत्र अजब, विकास पुत्र ब्रिजेश और शैलेंद्र पुत्र रामकुमार तीनों निवासी हरिपुरकलां के रूप में हुई। बताया केश और शैलेंद्र पहले भी चोरी के मामले जेल जा चुके हैं।

















