रुद्रपुर। नगर निगम की टीम ने शुक्रवार को गांधी कालोनी, सब्जी मंडी, गुड़ मंडी में सिंगल यूज पॉलीथिन और गंदगी के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने नौ दुकानदारों को चालान काटकर 3900 रुपये का जुर्माना वसूला। साथ ही पांच किग्रा. पॉलीथिन जब्त की गयी। सफाई निरीक्षक अमित नेगी ने बताया कि सिंगल यूज पॉलीथिन और गंदगी के खिलाफ निगम का अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस अवसर पर अजय कांडपाल, किशोर, विजय, निर्भय आदि निगम कर्मी मौजूद रहे।

















