चमोली। राष्ट्रीय खेल दिवस पर पीजी कालेज गोपेश्वर के जिम हॉल में आयोजित समारोह में संयुक्त मजिस्ट्रेट अभिनव शाह ने मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाडी उन्नयन योजना के अंतर्गत चयनित खिलाड़ियों को छात्रवृति से सम्मानित किया। जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया इस योजना में जनपद के विभिन्न खेलों में चयनित 150 बालक 150 बालिकाओं को प्रतिमाह 1500 रूपये की धनराशि छात्रवृति के रूप दी जाएगी। जिसकी तीन माह सितम्बर से नवम्बर तक की पहली किस्त डीबीटी के माध्यम से जारी की गई। जनपद के 8 से 14 वर्ष के 25-25 बालक बालिकाओं का चयन किया गया है। गोपेश्वर में आयोजित इस सम्मान समारोह में चयनित खिलाड़ियों के साथ साथ खेल प्रेमी , शिक्षक व सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे।

















