Home उत्तराखंड इग्नू ने बढ़ाई 9 सितंबर तक एडमिशन व री रजिस्ट्रेशन की डेट

इग्नू ने बढ़ाई 9 सितंबर तक एडमिशन व री रजिस्ट्रेशन की डेट

देहरादून। इग्नू में जुलाई  सत्र में प्रवेश एवं पुनः पंजीकरण की अंतिम तिथि नौ  सितंबर कर दी है। जो पहले 30 अगस्त थी। वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ। अनिल कुमार डिमरी ने बताया कि इग्नू  इस सत्र में अनेक वैदिक गणित , वास्तुशास्त्र, वैदिक अध्ययन, औद्योगिक विकास, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और पशु कल्याण सहित कई नए कोर्स  शुरू किए हैं। जिनकी जानकारी इग्नू के समर्थ पोर्टल पर है। इस वर्ष भी इग्नू विभिन्न स्नातक, डिप्लोमा, परास्नातक में डिप्लोमा , प्रमाणपत्र एवं परास्नातक में प्रमाणपत्र जैसे  कार्यक्रमों में तीन सौ पंजीकरण शुल्क छोडकर निःशुल्क  प्रवेश  की व्यवस्था की गई है। इच्छुक विद्यार्थी  https://ignouadmission.samarth.edu.in/  तथा https://onlinerr.ignou.ac.in/ पर प्रवेश ले सकते हैं।