पिथौरागढ़। घाट पुलिस ने अवैध तरीके से खनन सामग्री परिवहन करते हुए एक टिप्पर पकड़ा है। सोमवार को पुलिस से मिली जानकरी के मुताबिक घाट चौकी प्रभारी अनिल कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने जिला मुख्यालय आ रहे टिप्पर संख्या यूके05सीए 1535 को रोका। टिप्पर रोड़ी से भरा हुआ था। पुलिस ने चालक चंद्रभागा एंचोली मूल निवासी चम्पावत लोक सिंह महर से रमन्ना दिखाने को कहा, लेकिन वह रमन्ना नहीं दिखा पाया। इस पर पुलिस ने खनन अधिनियम के तहत कार्रवाई कर वाहन सीज कर दिया। टीम में कांस्टेबल संजू राम आदि रहे।
पुलिस ने खनन सामग्री से भरा टिप्पर पकड़ा
Uttarakhand news, uttarakhand news in hindi, daily uttarakhand news hindi, uttarakhand news hindi, uttarakhand hindi news, latest uttarakhand news, today uttarakhand news, toda’s uttarakhand news, dehradun news in hindi, dehradun news, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड न्यूज़, उत्तराखंड की लेटेस्ट न्यूज, उत्तराखंड खबर, देहरादून न्यूज, देहरादून समाचार, आज के देहरादून समाचार, आज की देहरादून न्यूज, देहरादून लेटेस्ट न्यूज

















