Home उत्तराखंड जानिए कितने आए शुक्रवार को उत्तराखंड में कोरोना के नए केस?

जानिए कितने आए शुक्रवार को उत्तराखंड में कोरोना के नए केस?

Uttarakhand news, uttarakhand news in hindi, daily uttarakhand news hindi, uttarakhand news hindi, uttarakhand hindi news, latest uttarakhand news, today uttarakhand news, toda’s uttarakhand news, dehradun news in hindi, dehradun news, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड न्यूज़, उत्तराखंड की लेटेस्ट न्यूज, उत्तराखंड खबर, देहरादून न्यूज, देहरादून समाचार, आज के देहरादून समाचार, आज की देहरादून न्यूज, देहरादून लेटेस्ट न्यूज

देहरादून। उत्तराखंड में 24 घंटे के भीतर कोरोना के 18 नए मरीज मिले हैं। जबकि, 21 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे गए हैं। वहीं, एक्टिव केस की संख्या 103 पहुंच गई है। राहत की बात ये है कि पिछले 24 घंटे में एक भी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई है। प्रदेश में सैंपल पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो 1.04% है.उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, एक जनवरी 2022 से लेकर अभीतक प्रदेश में 92,421 मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें से 88,819 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना संक्रमित मरीजों का रिकवरी रेट 96.10% है। वहीं, इस साल अब तक 275 मरीजों की मौत हुई है।
पिछले 24 घंटे में देहरादून में 11 नए मरीज मिले हैं। जबकि नैनीताल में 4, अल्मोड़ा में 2 और हरिद्वार में 1 कोरोना संक्रमित मिला है। इसके अलावा बाकी जिलों में कोई नया कोरोना संक्रमित नहीं मिला है। वहीं, प्रदेश में 3 जिले कोरोना मुक्त हो गए हैं। जहां कोई भी एक्टिव केस नहीं है। कोरोना मुक्त जिलों में पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और टिहरी शामिल हैं.
वैक्सीनेशन: प्रदेश में सोमवार को 20,910 लोगों का कोविड वैक्सीनेशन हुआ है। अभी तक कुल 81,76,356 लोग फुल वैक्सीनेट हो चुके हैं। वहीं, 3 जनवरी से शुरू हुए 15 से 17 साल के बच्चों के टीकाकरण में अभी तक 3,45,346 बच्चों को फुल वैक्सीनेट किया गया है। जबकि 4,93,376 बच्चों को पहली डोज लग चुकी है। वहीं, 12 से 14 वर्ष तक के 2,26,477 बच्चों को पहली डोज व 65,444 बच्चों को दोनों डोज लग चुकी है.