21.2 C
Dehradun, IN
September 22, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

10 दिन में एक बार पानी, भिकियासैंण क्षेत्र की जनता रामगंगा चमड़खान योजना से परेशान

Water supply only once every 10 days; residents of the Bhikiasain area are distressed by the Ramganga-Chamarkhan scheme.

रिया सोलीवाल, भिकियासैंण

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। विकासखंड भिकियासैंण के अंतर्गत रामगंगा चमड़खान पेयजल योजना से जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति सुचारु न होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के इस मौसम में स्थिति और गंभीर हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें लगभग 10 दिन में एक बार ही पानी मिल रहा है, जो उनकी जरुरतों के मुकाबले “ऊंट के मुँह में जीरा” साबित हो रहा है।

क्षेत्रवासियों के अनुसार अनियमित जलापूर्ति के कारण पीने के पानी के साथ-साथ दैनिक उपयोग के लिए भी संकट पैदा हो गया है। महिलाओं और बुजुर्गों को दूर-दराज के स्रोतों से पानी लाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि गर्मी के बढ़ते तापमान के बीच जल संकट ने उनकी मुश्किलें कई गुना बढ़ा दी हैं। आज स्थिति यह है कि हर घर जल,हर घर नल क्षेत्र मे मुहावरा शासित हो रहा है।

लोगों ने जल संस्थान और संबंधित विभाग से जल्द व्यवस्था सुधारने तथा नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

भिकियासैंण क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति संबंधी समस्याएं पहले भी सामने आती रही हैं, जिससे स्थानीय लोगों में विभागीय कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी बढ़ रही है।

Related posts

धनगढ़ी और पनोद नाले पर पुल निर्माण से मिली बड़ी राहत, बरसात में सुगम होगा आवागमन

Primetimes Newz

यू.टी.यू सॉफ्टवेयर घोटाले में कुलपति डॉ. ओमकार यादव के साथ मिली भगत एवं अंदर खाने सह दिए जाने से नाराज़ छात्रों ने तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल का पुतला जलाया।

Primetimes Newz

कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुक्सान पहुंचाने वालों पर होगी कानून कार्यवाही

Primetimes Newz

Leave a Comment