25.2 C
Dehradun, IN
October 8, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

ढाई लाख से अधिक की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

Smuggler arrested with smack worth more than 2.5 lakhs

अल्मोड़ा।  जनपद में पुलिस नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए लगातार तस्करों पर शिकंजा कस रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा के निर्देश पर जिलेभर में चलाए जा रहे अभियान के तहत एक स्मैक तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से ढाई लाख से अधिक कीमत की अवैध स्मैक बरामद की है। अल्मोड़ा कोतवाली पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान लोधिया बैरियर के पास निहाल सिद्दिकी नामक व्यक्ति को रोककर तलाशी ली, तो उसके कब्जे से 8.38 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर कोतवाली अल्मोड़ा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि वह हल्द्वानी से स्मैक लाकर ऊंचे दामों में बेचने की फिराक में था। बरामद स्मैक की कीमत 2.51 लाख रुपये बताई गई है। निहाल सिद्दिकी खुद भी नशे का आदी है और इससे पहले भी कई बार जेल जा चुका है। गिरफ्तार आरोपी निहाल सिद्दिकी (27) पुत्र नदीम सिद्दिकी, जोशीखोला, राजपुरा, अल्मोड़ा का निवासी है। उसके खिलाफ इससे पहले भी एनडीपीएस एक्ट और लूटपाट के मामले दर्ज हैं। यहाँ पुलिस टीम में चौकी धारानौला प्रभारी आनंद बल्लभ कश्मीरा, उप-निरीक्षक नवीन सिंह और हेड कांस्टेबल आसिफ हुसैन शामिल रहे।

Related posts

राष्ट्रपति मुर्मु ने किया पतंजलि विश्वविद्यालय हरिद्वार के द्वितीय दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक प्राप्त विद्यार्थियों को सम्मानित

Primetimes Newz

भारत में टेक्नोलॉजी को पसंद करने वाली जेन ज़ी कैसे बीमा जगत को नया रूप दे रही है- जैक्सन जैकब, चीफ़ डिस्ट्रीब्यूशन ऑफिसर, ज़ूनो जनरल इंश्योरेंस

Primetimes Newz

हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को दबोचा

Primetimes Newz

Leave a Comment