21.8 C
Dehradun, IN
October 3, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

उत्तराखंड में रक्षा बंधन पर्व पर बहनों को मिला बड़ा तोहफा, रोडवेज बसों में 02 दिन रहेगा मुफ्त सफर

Sisters in Uttarakhand receive a big gift for Raksha Bandhan free travel on roadways buses for two days.

रिया सोलीवाल, भिकियासैंण

देहरादून। रक्षा बंधन के पावन पर्व पर उत्तराखंड की महिलाओं को राज्य सरकार ने बड़ी सौगात दी है। इस वर्ष बहनें उत्तराखंड रोडवेज की बसों में 02 दिन तक निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। अब तक यह सुविधा केवल एक दिन के लिए ही उपलब्ध कराई जाती थी।

मुख्यमंत्री ने पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को दून विश्वविद्यालय में मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान इस फैसले की घोषणा की। सरकार के इस निर्णय से रक्षा बंधन पर अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए यात्रा करने वाली महिलाओं को बड़ी राहत मिलेगी।

रक्षा बंधन पर महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा पहले केवल एक दिन मिलती थी। अब महिलाओं की सुविधा और जनहित को ध्यान में रखते हुए सरकार ने इस अवधि को बढ़ाकर दो दिन करने का निर्णय लिया है। इससे राज्य के दूरदराज क्षेत्रों से यात्रा करने वाली बहनों को भी काफी सहूलियत मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस संबंध में शासन की ओर से जल्द ही विधिवत आदेश जारी किया जाएगा। आदेश जारी होने के बाद राज्यभर में उत्तराखंड रोडवेज की बसों में महिलाओं को 02 दिन निशुल्क यात्रा की सुविधा मिल सकेगी।

सरकार के इस फैसले को रक्षा बंधन पर महिलाओं के लिए बड़ी सौगात माना जा रहा है।

Related posts

पहाड़ के 03 गांवों की एक जैसी मजबूरी, डोली और चारपाई से मरीजों को पहुंचाया गया अस्पताल

Primetimes Newz

चारधाम यात्रा पर आने वाले पाकिस्तानी श्रद्धालुओं का पंजीकरण रद्द: महाराज

Primetimes Newz

पर्यटन क्षेत्र में 1200 करोड़ की परियोजनाओं पर हुआ निजी निवेश: महाराज

Primetimes Newz

Leave a Comment