19.8 C
Dehradun, IN
September 27, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

तेज रफ्तार कैंटर ने टैक्सी वाहन को मारी टक्कर, 04 लोग हुये घायल

Speeding Canter hits taxi; 4 people injured.

रिया सोलीवाल, भिकियासैंण

चौखुटिया (अल्मोड़ा)। नगर पंचायत चौखुटिया अंतर्गत स्थित रावत गैराज के निकट शुक्रवार को एक तेज गति से जा रहे कैंटर वाहन ने ओमनी वैन को टक्कर मार दी। जिससे ओमनी मो सवार 04 लोग घायल हो गये। घायलों को तुरंत उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौखुटिया पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली चौखुटिया के प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंचे। मौके पर पता चला कि वाहन संख्या UK01CA-1047 कैंटर के चालक कुंदन मेहरा पुत्र अमरनाथ सिंह मेहरा निवासी कसार देवी (अल्मोड़ा) ने तेज व लापरवाही से वाहन चलाते हुए UK01PA-3478 नंबर की ओमनी को टक्कर मार दी। हादसे में ओमनी सवार राधा देवी पत्नी किशन राम निवासी दुलड़ी, कोमल पत्नी जगदीश कुमार निवासी दुलड़ी, चालक वीरेंद्र सिंह पुत्र शेर सिंह निवासी चांदीखेत और किशन राम पुत्र देवराव, निवासी दुलड़ी को चोटें आयी हैं। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सीएचसी चौखुटिया में भर्ती कराया। उपचार के बाद सभी की हालत सामान्य बताई जा रही है।फिलहाल पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। कैंटर चालक कुंदन मेहरा को भी हिरासत में लिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Related posts

सीएम धामी ने  किया भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  जे. पी नड्डा के देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर स्वागत

Primetimes Newz

मंत्री गणेश जोशी ने की रुद्रपुर में अमित शाह प्रस्तावित दौरे की तैयारियों को लेकर अधिकारियों संग बैठक

Primetimes Newz

जसपुर में पंच प्यारों के साथ पहुंचा नगर कीर्तन

Primetimes Newz

Leave a Comment