21.6 C
Dehradun, IN
October 6, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

सेना के शौर्य व ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकाली तिरंगा यात्रा

रुद्रपुर।  सेना के पराक्रम व ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सोमवार को नानकमत्ता में तिरंगा यात्रा निकाली गयी। इसमें भाजपा, पूर्व सैनिक समेत, व्यापार मंडल, स्कूल के बच्चों समेत विभिन्न संगठनों ने भागीदारी की। पूर्व विधायक डॉ प्रेम सिंह राणा की अगुवाई में तिरंगा यात्रा में लोग हाथों में तिरंगा लहराते हुए भारत माता की जय, हिन्दुस्तान जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों के साथ मुख्य मार्गों से गुजरे। लोगों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। तिरंगा यात्रा गुरुद्वारा मार्ग सितारगंज मार्ग से होते हुए प्रेम पैलेस में समापन हुआ। डॉ प्रेम सिंह राणा ने सम्बोधित करते हुए कहा है कि पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। इसमें कई आतंकी मारे गये। पाकिस्तान को सबक सिखाने को लेकर आपरेशन सिंदूर के सफल होने व पाकिस्तान को धूल चटाने के बाद देश में खुशी का माहौल है। भारतीय सेना ने अपने विश्व को पराक्रम दिखाया। पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों की हत्या का बदला भारतीय सेना ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को जमींदोज कर लिया। यहां नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेम सिंह टुरना, केडी गहतोड़ी, वरुण अग्रवाल, अमित पाण्डे, जगजीत सिंह, विकास गुलाटी, ओमनारायण राणा, भास्कर सिंह सम्मल, रंजीत सिंह राणा, इन्द्रपाल सिंह मान, सोनू पंतोला, मुकेश राणा, धर्म सिंह बिष्ट, हीराचंद, दिल बहादुर बम शामिल रहे।

Related posts

एडिफाई वर्ल्ड स्कूल, देहरादून के विद्यार्थियों ने सीबीएसई कक्षा 12वीं की परीक्षा में लहराया परचम; लक्ष्य व्यास बने स्कूल टॉपर

Primetimes Newz

पूर्व सैनिकों को आपदा प्रबंधन तंत्र से जोड़ा जाएगा

Primetimes Newz

उत्तराखंड में पीएम योजना की तर्ज पर बनेगी स्कूलों के लिए योजना: मुख्य सचिव

Primetimes Newz

Leave a Comment