19 C
Dehradun, IN
September 27, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

रेरा प्रोजेक्ट से  संबंधित शिकायतों का तेजी से निस्तारण करें : मुख्य सचिव

देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में सचिवालय सभागार में रेरा (रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य सचिव ने रेरा प्रोजेक्ट से  संबंधित शिकायतों का तेजी से निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि जो मामले 3 वर्ष से अधिक (2022 से पूर्व के) पेंडिंग है पहले  उनको प्रायोरिटी के आधार पर शीघ्रता से निस्तारित करें।  इसके अतिरिक्त उन्होंने निर्देशित किया कि जिन विकासकर्ताओं से वसूली की जानी है उनसे वसूली का कार्य भी तेजी से पूरा करें। इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष रेरा अमिताभ मित्रा, सचिव ईला गिरि, उपसचिव अर्पण कुमार राजू तथा अनु सचिव नरेंद्र सिंह रावत बैठक में उपस्थित थे।

Related posts

प्रदेश का अधिकतर भूभाग वनाच्छादित होने से प्रदेश में इको टूरिज्म की अत्यधिक सम्भावनाएं: मुख्य सचिव

Primetimes Newz

प्रयागराज महाकुंभ में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आस्था की डुबकी लगाते हुए सनातन संस्कृति के प्रति आस्था दिखाई, श्रवण कुमार के रूप में अपनी माता और परिवार के साथ प्रयागराज महाकुंभ के दर्शन किए

Primetimes Newz

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के साथ बैठक

Primetimes Newz

Leave a Comment