21.5 C
Dehradun, IN
October 26, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

कांग्रेस ने की चंडाक में बंद पड़ी मैग्नासाइट फैक्ट्री संचालन की मांग

पिथौरागढ़।  चंडाक में वर्षो से बंद पड़ी मैग्नासाइट फैक्ट्री को कांग्रेस ने खोलने की मांग की है। सोमवार को कांग्रेसियों ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि अगर वर्तमान में इस फैक्ट्री का संचालन होता तो सीमांत के कई युवाओं को स्थानीय स्तर पर ही रोजगार मिलता। इससे पलायन भी रूकता। नगर के चंडाक स्थित मैग्नासाइट फैक्ट्री के समीप पूर्व दर्जा राज्य मंत्री महेंद्र सिंह लुंठी के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी करते हुए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। पूर्व दर्जा राज्य मंत्री लुंठी ने सरकार को घेरते हुए धामी सरकार को जुमेलबाज बताया। कहा कि पहाड़ों में नए उद्योग स्थापित करने की बात करने वाली सरकार बंद पड़ी पुरानी फैक्ट्रियां तक नहीं खोल पा रही हैं। कहा कि सरकार देहरादून में समय-समय पर इन्वेस्टर सम्मिट करती है, लेकिन चंडाक मैग्नासाइट का मुद्दा सरकार के संज्ञान में नहीं रहता। लुंठी ने कहा कि इससे पहले भी वह इस संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज चुके हैं, लेकिन सरकार ने मैग्नासाइट फैक्ट्री संचालन को लेकर कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया। नतीजन यहां के युवा रोजगार के लिए मैदानी क्षेत्रों की धूल फांकने को मजबूर हैं। कार्यकर्ताओं ने सरकार से मैग्नासाइट फैक्ट्री का संचालन शुरू करने की मांग की है।

Related posts

विभागीय मंत्री ने ली उच्च शिक्षा एवं विद्यालयी शिक्षा विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक

Primetimes Newz

उत्तराखंड हाईकोर्ट में जस्टिस नैथानी ने ली शपथ

Primetimes Newz

भाजपा जिला अध्यक्ष महेश नयाल और मेयर अजय वर्मा का भव्य स्वागत

Primetimes Newz

Leave a Comment