18.3 C
Dehradun, IN
October 25, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

उपनलकर्मी धनवीर सिंह नेगी के परिजनों को ₹1.50 लाख की सहायता राशि का चैक सौंपते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी 

देहरादून, 06 मई। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को अपने कैंप कार्यालय में उत्तरकाशी जनपद के पुरोला ब्लॉक के ग्राम हुडोली निवासी धनवीर सिंह नेगी के परिजनों को ₹1.50 लाख की सहायता राशि का चेक सौंपा।
    विदित हो कि धनवीर सिंह नेगी यूपीसीएल में उपनल के माध्यम से कार्यरत थे और अप्रैल माह में ड्यूटी के दौरान करंट लगने से उनका दुखद निधन हो गया था। मंत्री जोशी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उनके पिता बलबीर सिंह नेगी को चेक प्रदान किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और उन्हें हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने  कहा कि उपनल के माध्यम से शीघ्र ही दुर्घटना बीमा के अंतर्गत 50 लाख रुपये की एकमुश्त राशि भी परिजनों को दी जाएगी। इस दौरान मंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार संवेदनशीलता के साथ कर्मचारियों और उनके परिवारों के हितों की रक्षा हेतु प्रतिबद्ध है।
   इस अवसर पर उपनल एमडी बिग्रेडियर (सेनि) जेएनएस बिष्ट, पिता बलबीर सिंह नेगी, प्रकाश रावत, हेमराज रावत आदि उपस्थित रहे।

Related posts

ढाई लाख से अधिक की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

Primetimes Newz

एमआईटी-डब्ल्यूपीयू ने वर्ल्ड टेक्नोलॉजी समिट 2025 का सफल समापन किया – मानव-केंद्रित नवाचार और वैश्विक कनेक्टिविटी पर केंद्रित

Primetimes Newz

प्रधानमंत्री का उत्तराखंड के प्रति अटूट प्रेम-स्नेह का नतीजा है केदारनाथ रोपवे की मंजूरी: महाराज

Primetimes Newz

Leave a Comment