21.8 C
Dehradun, IN
September 23, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

उत्तराखण्ड जनकल्याण समिति ने राष्ट्रपति के नाम केतन हत्याकांड के दोषियों को फांसी देने को सौपा ज्ञापन

The Uttarakhand Jan Kalyan Samiti submitted a memorandum to the President demanding the execution of those convicted in the Ketan murder case.

रिया सोलीवाल, भिकियासैंण

स्याल्दे/भिकियासैंण। केतन हत्याकांड के दोषियो को फांसी की सजा दिये जाने को लेकर समिति ने ज्ञापन सौपा।उत्तराखण्ड जनकल्याण समिति के बैनर तले मंगलवार को तहसीलदार स्याल्दे के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदया को ज्ञापन प्रेषित किया गया। ज्ञापन में टिहरी जनपद के प्रतापनगर निवासी केतन की जघन्य एवं अमानवीय हत्या की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की गई।

साथ ही पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा को थाना अध्यक्ष देघाट के माध्यम से एक अन्य ज्ञापन भी सौंपा गया, जिसमें राकेश डोडियाल अन्नू नामक फेसबुक आईडी द्वारा केतन हत्याकांड का समर्थन करने तथा जाति सूचक एवं आपत्तिजनक टिप्पणियां किए जाने का आरोप लगाते हुए संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम एवं आईटी एक्ट के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग की गई।

वही ज्ञापन में चंपावत जनपद के लोहाघाट क्षेत्र में एक मेहनतकश टैक्सी चालक के साथ कथित रूप से अभद्र व्यवहार किए जाने तथा उसे जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने की घटना की भी निंदा की गई। इस मामले में भी दोषियों के विरुद्ध एससी/एसटी एक्ट एवं अन्य संबंधित धाराओं के तहत सख्त कार्रवाई की मांग की गई।

ज्ञापन मे जनआंदोलनकारी सुनील टम्टा, ग्राम प्रधान सोनिया, नीमा शेखर चन्द्र, तुलसी राम, मोहन आर्य, ललित आर्या, दीवानी राम टम्टा, सुरेश टम्टा, अधिवक्ता ललित सिंह, अधिवक्ता राकेश बिष्ट, गौरव कुमार, भूपाल रावत, कैलाश चन्द्र, आनंद प्रकाश, ललित मोहन, गौरव आर्या, मोहन आर्या, दीप राम सहित अनेक सामाजिक एवं जनसंगठनों के प्रतिनिधि शामिल रहे।

Related posts

नर्सिंग अधिकारियों को मिलेगी दो सप्ताह के भीतर नियुक्ति :  डॉ. धन सिंह रावत

Primetimes Newz

डाक कांवड़ियों के कारण लक्सर और देहरादून हाईवे पर जाम

Primetimes Newz

अल्मोड़ा में पुराने मकान की दीवार गिरने से दो लोगों की मौत, मलबे में दबे शव SDRF ने निकाले

Primetimes Newz

Leave a Comment