29.6 C
Dehradun, IN
September 23, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

जागेश्वर धाम जा रही श्रद्धालुओं की मैक्स गहरी खाई में गिरी, 11 लोग घायल

A 'Max' vehicle carrying pilgrims to Jageshwar Dham plunged into a deep gorge; 11 people were injured.

रिया सोलीवाल, भिकियासैंण

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिले से आज एक दुखद हादसे की खबर सामने आई है। प्रसिद्ध तीर्थ स्थल जागेश्वर धाम जा रही एक मैक्स गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिसमे मैक्स में सवार 11 श्रद्धालु घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार वाहन संख्या UK03TA0097 में सवार होकर श्रद्धालु जागेश्वर धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। रास्ते में वाहन चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण वाहन सड़क से फिसलकर सीधे गहरी खाई में जा गिरी।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। राहत और बचाव कार्य शुरू करते हुए सभी 11 घायलों को खाई से बाहर निकाला गया। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, कि गाड़ी अनियंत्रित कैसे हुई। फिलहाल, घायलों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

Related posts

महाराज ने एम्स पहुंचकर गुलदार के हमले में घायल कंचन देवी का हालचाल जाना 

Primetimes Newz

अधुरे निर्माण कार्य ने बढ़ाई मुसीबत, सिंचाई विभाग की लापरवाही से हरिपुर क्षेत्र में घुसा बरसाती पानी, घरों में भरा लबालब

Primetimes Newz

लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण

Primetimes Newz

Leave a Comment