21.5 C
Dehradun, IN
October 26, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों सहित फैम और आटो मोबाईल प्रतिनिधि मण्डल की सफल बैठक का आयोजन हुआ : राजेश्वर पैन्यूली राष्ट्रीय प्रवक्ता एवम् कोषाध्यक्ष “फ़ैम”

19 मई 2025 को फेडरेशन ऑफ आल इंडिया व्यापार मण्डल  फैम और  आटो मोबाईल– के प्रतिनिधि मण्डल ने श्री मेघवाल जी मंत्री केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री, श्री सुनील सिंघी_  नेशनल ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड के चेयरमैन  एवं श्री एच.सी.एस. दास सचिव – एम.एस एम.ई. के साथ मिलकर भारत सरकार के एम.एस एम.ई. मंत्रालय व्यापारिओ से जुड़ी समस्याओं के निराकरण के सहयोग के लिये क्रमवार बैठक हुई!

इस प्रतिनिधि मण्डल  मे  FADA के चेयरमैन श्री सी एस वीगनेश्वर व सीईओ श्री सरश दमानी के साथ ही श्री आर के गौड़ मुख्य सचिव- फैंम श्री सुशील पोद्दार कार्यकारी अध्यक्ष – फैंम श्री सी. एच. कृष्णा.चेयरमैन-फैंम एवंम्  श्री राजेश्वर पैन्यूली राष्ट्रीय  प्रवक्ता एवं  कोषाध्यक्ष– फैंम शामिल रहे| इस बैठक का मुख्य मुद्दा एम.एस एम.ई. से जुड़े पेमेंट की व्यवस्था के साथ ही बड़े व्यापारिओ द्वारा लघु व्यापारिओ के शोषण का रहा प्रतिनिधि मण्डल ने एक नए कानून “रिटेलर प्रोर्टेक्शन ऐक्ट – खुदरा व्यापार संरक्षण अधिनियम” की वकालत भी की |

सचिव श्री दास जी ने सभी बातों  सुझाओ को ध्यानपूर्वक सुना  और सरकार की ओर से हर प्रकार के सहयोग का आश्वाशन दिया | श्री दास ने यह भी बताया की एम.एस एम.ई. कॉलेटरल फ्रीबी “सीमा” भी बढ़ाकर 20 लाख तक करने के साथ ही और कई सुधारों पर सरकार कार्य कर रही है |

 

बैठक के अंत में अपने संक्षिप्त बयान में श्री राजेश्वर पैन्यूली जी ने कहा है कि भारत सरकार शीघ्र ही कई सुधारों के साथ लघु व्यापारियों के हित में कई संशोधनों को शीघ्र लागू करने जा रही है!

Related posts

पीडीएनए टीम ने किया देहरादून के आपदाग्रस्त क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण

Primetimes Newz

देहरादून में खुलीं 17 नई राशन दुकानें, 12 के लिए टेंडर जारी

Primetimes Newz

पॉली किड्स बालावाला का वार्षिक समारोह “धरोहर” धूम धाम से मनाया गया

Primetimes Newz

Leave a Comment