21.8 C
Dehradun, IN
September 23, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

कार अनियंत्रित होकर पलट कर पेड़ पर अटकी, हादसा होने से टला।

The car went out of control, overturned, and got stuck in a tree; a major accident was averted.

रिया सोलीवाल, भिकियासैंण

अल्मोड़ा जनपद के तहसील स्याल्दे अंतर्गत सराईखेत मोटर मार्ग पर बसई के निकट एक कार अनियंत्रित होकर पलट गयी है। तथ कार के पेड़ पर अटक जाने से बड़ा हादसा होने से बच गया। सूचना मिलते ही थाना देघाट पुलिस टीम ने त्वरित गति से पहुंचकर राहत व बचाव कार्य किया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रात 2 बजे के आस-पास 112पर सूचना आयी कि बसई के निकट बैगनआर कार नंबर यूके 07 डीपी9016 सड़क से पलट गयी है। सूचना मिलते ही थाना देघाट से उपनिरीक्षक गंगाराम गोला, हेड कांस्टेबल सतनाम चंद्र, उपेन्द्र यादव, जगदीश सिंह, अशोक बिष्ट मौके पर पहुंचे। तथा चीड़ के पेड़ पर अटकी कार से सवार चालक नरेंद्र सिंह निवासी शिब्बूनगर कोटद्वार, सुमित काला निवासी मानपुर कोटद्वार, विवेक रावत निवासी स्मिथनगर देहरादून को सकुशल बाहर निकाला। बताया गया है कि तीनों कार सवार सुरक्षित हैं। महज चालक के पैर में मामूली खरोंच आयी है।

Related posts

चूर्ण समझकर चूहे मारने की दवा खा गए एक ही परिवार के चार बच्चे, तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Primetimes Newz

हिमाचल प्रदेश जाएगा यूएसडीएमए का विशेषज्ञ दल

Primetimes Newz

गरुड़ में महिला मंगल दलों को बांटी सामग्री

Primetimes Newz

Leave a Comment