23.3 C
Dehradun, IN
September 23, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत मुखानी पुलिस की कार्रवाई

Action taken by Mukhani Police under Operation Prahar under the direction of SSP Nainital.

कुलदीप कुमार, नैनीताल

अवैध तमंचा एवं कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

डॉ॰ मंजूनाथ टीसी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में जनपद में नशे एवं अवैध हथियारों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में श्री मनोज कुमार कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी के दिशा-निर्देशन तथा श्री अमित कुमार क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा श्री सुशील जोशी थानाध्यक्ष मुखानी के नेतृत्व में मुखानी पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

दिनांक 11 जून 2026 को थाना मुखानी के अंतर्गत पूरनपुर मोड़ से दूध डेयरी के बगल से जंगल की ओर जाने वाली सड़क पर उपनिरीक्षक दीपा जोशी प्रभारी चौकी आरटीओ एवं उनकी टीम द्वारा चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में रोककर तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध 12 बोर तमंचा एवं दो जिंदा कारतूस बरामद हुए

अभियुक्त का नाम
वीरपाल यादव पुत्र रामचंद्र यादव, निवासी कन्हा विहार, मुखानी, जनपद नैनीताल (स्थायी पता- ढकिया खैरूद्दीन, सेमीखेड़ा, गन्ना चीनी मिल के पास, नवाबगंज, जनपद बरेली, उत्तर प्रदेश), उम्र लगभग 40 वर्ष

बरामदगी
01 अदद अवैध 12 बोर तमंचा एवं 02 जिंदा कारतूस

कानूनी कार्रवाई
अभियुक्त के विरुद्ध थाना मुखानी में मु0FIR संख्या 81/2026, धारा 25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस टीम:

▫️उ0नि0 दीपा जोशी
▫️कानि सुनील आगरी
▫️कानि रविंद्र खाती

Related posts

परिसंपत्तियों के बंटवारे संबंधित समस्त प्रस्ताव करें तैयार: महाराज

Primetimes Newz

विकासनगर पालिका को बी श्रेणी में उच्चीकृत कराने का प्रस्ताव पास

Primetimes Newz

ऑपरेशन कालनेमी:  हरिद्वार पुलिस का एक्शन, 45 ढोंगी बाबाओं की गिरफ्तारी

Primetimes Newz

Leave a Comment