26.2 C
Dehradun, IN
November 9, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में शांतिपूर्ण संपन्न हुई छात्र संघ चुनाव नामांकन प्रक्रिया

Student union election nomination process concluded peacefully at Dr. Pratap Bisht Government College, Bhikiasain.

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)।​डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में गुरूवार को छात्रसंघ चुनाव 2026 की नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। निर्धारित समयानुसार प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक विभिन्न पदों के लिए छात्र-छात्राओं ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। महाविद्यालय के निर्वाचन अधिकारी डॉ. साबिर हुसैन ने जानकारी दी कि अध्यक्ष पद के लिए 02, छात्रा उपाध्यक्ष पद के लिए 01,संयुक्त सचिव पद के लिए 01,विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए 01 व कोषाध्यक्ष पद के लिए 01 नामांकन दाखिल हुआ। नामांकन समिति में डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. दीपा लोहनी, डॉ. राजीव कुमार, डॉ. इंदिरा और सतीश कुमार ने नामांकन कार्य में अपनी भूमिका निभाई।
​नामांकन प्रक्रिया प्रभारी प्राचार्य डॉ. मनप्रीत सिंह के देखरेख में संपन्न हुई। नामांकन प्रक्रिया निर्वाचन अधिकारी,पुलिस प्रशासन,चुनाव समिति,प्रॉक्टोरियल बोर्ड की देखरेख में शांतिपूर्ण और अनुशासनबद्ध तरीके से सम्पन्न हुई।

Related posts

विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए

Primetimes Newz

स्वच्छता पखवाड़ा–2026 के माध्यम से टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः सुदृढ़ किया।

Primetimes Newz

नीति आयोग द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का डाटा पोर्टल पर समय से फीड किया जाए : जिलाधिकारी

Primetimes Newz

Leave a Comment