24.4 C
Dehradun, IN
September 24, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

संस्कृत प्रतियोगिता का हुआ समापन

Sanskrit competition concludes.

रिया सोलीवाल, भिकियासैंण

भिकियासैण (अल्मोड़ा)। संस्कृत संस्थान हरिद्वार के तत्वावधान में खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता 2026 का समापन विकास खंड भिकियासैंण के बीआरसी सभागार में हुआ। कार्यक्रम के आरंभ में खंड संयोजक डॉ. महेश दुर्गापाल के द्वारा व खंड शिक्षा अधिकारी नीरज लोहनी द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम आरंम्भ किया गया। कार्यक्रम में अटल उत्कृष्ट राइका चौनलिया, अटल उत्कृष्ट राइका भिकियासैंण, विनायक ईंटर कालेज जमौली व इंटर कॉलेज बासोट के बच्चों ने बाद विवाद श्लोकोच्चारण आदि विभिन्न प्रतियोगिताओं में पुरस्कार प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन बालादत्त शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रमोद दुर्गापाल , हिमांशु पंत, विनय जोशी, कु. आकांक्षा सैनी, रघुवर दत्त जोशी, श्रीमती ज्योति पपने व मनोज कुमार आदि उपस्थित थे।

Related posts

महाराज ने मुख्यमंत्री से चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का अनुरोध किया

Primetimes Newz

लॉन्ग वीकेंड के लिए 5 आसान ट्रिप्स: पर्यावरण के अनुकूल सफर की एक नई शुरुआत

Primetimes Newz

मुख्यमंत्री ने रजत जयंती समारोह को बताया जनभागीदारी का उत्सव

Primetimes Newz

Leave a Comment