26.2 C
Dehradun, IN
November 9, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

धौलादेवी में शैक्षिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की पहल, राजकीय इंटर कॉलेज भेटा बडौली बना क्लस्टर विद्यालय

Initiative to strengthen educational facilities in Dhauladevi; Government Inter College Bheta Badauli designated as a cluster school.

अल्मोड़ा। जनपद अल्मोड़ा के विकासखंड धौलादेवी में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर शैक्षिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अंशुल सिंह के निर्देश पर राजकीय इंटर कॉलेज भेटा बडौली को क्लस्टर विद्यालय के रूप में संचालित किया गया है। राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ध्याड़ी को भी इस क्लस्टर से जोड़ा गया है। इससे दोनों विद्यालयों के विद्यार्थियों को एकीकृत शैक्षिक वातावरण में अध्ययन करने तथा उपलब्ध शिक्षकों, भवन एवं अन्य संसाधनों का साझा लाभ प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

क्लस्टर व्यवस्था के अंतर्गत दोनों विद्यालयों में उपलब्ध शिक्षकों के अनुभव एवं विषय विशेषज्ञता का समेकित उपयोग करते हुए कक्षा एवं विषयवार शिक्षण व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया है। इससे विद्यार्थियों को विषयवार शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, शिक्षण में बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा उनकी व्यक्तिगत शैक्षिक आवश्यकताओं पर ध्यान देने में सहायता मिलेगी।

पर्वतीय क्षेत्रों में दूरस्थ स्थानों से विद्यालय आने वाले विद्यार्थियों की कठिनाइयों को देखते हुए वाहन सुविधा उपलब्ध कराने की पहल भी की गई है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों का आवागमन सुगम एवं सुरक्षित बनाना तथा दूरी और परिवहन संबंधी समस्याओं के कारण उनकी पढ़ाई में आने वाली बाधाओं को कम करना है।

राजकीय इंटर कॉलेज भेटा बडौली में उपलब्ध नवनिर्मित एवं बेहतर कक्षा-कक्षों में क्लस्टर विद्यालय की शैक्षिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इन सुविधाओं का उपयोग दोनों विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए किया जाएगा, जिससे उपलब्ध आधारभूत संसाधनों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित हो सकेगा।

विद्यालय में शैक्षिक एवं सह-शैक्षिक सुविधाओं के विस्तार के लिए भी कार्ययोजना तैयार की गई है। जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में हाईटेक शौचालय का निर्माण, खेल मैदान का विकास एवं सुदृढ़ीकरण तथा विज्ञान विषय के प्रयोगात्मक अध्ययन के लिए आवश्यक उपकरण एवं सामाग्री उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

Related posts

जनजातीय संस्कृति, परंपरा और गौरव का उत्सव बना उत्तराखंड आदि रंगोत्सव, खटीमा में बिखरे सांस्कृतिक विविधता के रंग

Primetimes Newz

डीएम दीक्षित ने किया तहसील भगवानपुर एवं विकास खंड भगवानपुर का औचक निरीक्षण

Primetimes Newz

लोकपर्व इगास पर रुद्रप्रयाग के आपदा प्रभावित परिवारों के बीच पहुँचे मुख्यमंत्री धामी

Primetimes Newz

Leave a Comment