Home Blog Page 579

सुरक्षा व स्वास्थ्य के प्रति ली प्रतिज्ञा

‘आज के दिन, मैं सत्यनिष्ठापूर्वक प्रतिज्ञा करता हूँ कि मैं पुनः अपने आपको सुरक्षा, स्वास्थ्य तथा पर्यावरण के बचाव के प्रति समर्पित करूंगा और नियमों, विनियमें तथा कार्यविधियों के पालन हेतु यथाशक्ति प्रयत्न करूंगा और निश्चित रूप से इन लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिये प्रेरणादायक अभिवृत्तियों तथा आदतों का विकास करूंगा।

मेरी यह पूर्णरूप से मान्यता है कि दुर्घटनाएँ तथा विमारियाँ राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था को दुर्बल बनाती हैं तथा यह विकलांगता, मृत्यु, स्वास्थ्य के लिये हानिकारक एवं सम्पत्ति की क्षति, सामाजिक कष्ट तथा पर्यावरण के अपकृष्ट का कारण बनती हैं ।
मैं स्वयं अपने, परिवार, संगठना, समाज एवं राष्ट्र के हित में इन दुर्घटनाओं, व्यावसायिक विमारियों की रोकथाम तथा पर्यावरण के बचाव के लिये हर संभव प्रयत्न करूंगा।”

कृष्णवेंद्र सिंह यादव
भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून

एनएसएस शिविर के उद्घाटन पर रंगारंग कार्यक्रमों की धूम

स्थानीय राजकीय आदर्श बालिका इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिनी विशेष शिविर का रंगारंग आगाज हुआ।
कोविड गाइड लाइन के तहत शिविर का प्रधानाचार्या बिशौला देवी, पीटीए अध्यक्ष राजेंद्र कुमार व ललित मोहन ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर उद्घाटन किया। प्रधानाचार्या ने राष्ट्रीय सेवा योजना को समाज सेवा का बेहतरीन माध्यम बताया। कार्यक्रम अधिकारी बिंदू कोहली ने शिविर की कार्य योजना पर प्रकाश डाला। स्वयंसेवी मनीषा, कविता बिष्ट, अंजलि राज, प्रियंका, मुस्कान, तनुजा चौधरी ने एनएसएस के लक्ष्य एवं उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। शिविरार्थियों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, लक्ष्य गीत सहित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की दिलकश छटा बिखेरी। संचालन स्वयंसेवी छात्रा गीता अधिकारी ने किया।

एसएसजे में किताबों की कमी दूर की जाएं: उछास

एसएसजे विवि में पठन-पाठन की व्यवस्थाओं समेत किताबों की कमी दूर करने की उत्तराखंड छात्र संगठन ने मांग उठाई है। शुक्रवार को संगठन से जुड़े छात्र नेताओं ने विवि के प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से कुलपति को ज्ञापन भेज जल्द छात्रों की समस्या का निराकरण करने की मांग उठाई। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। उत्तराखंड छात्र संगठन ने सौंपे ज्ञापन में कहा कि नये विवि के अस्तिव में आने के बाद अब तक परिसर में व्यवस्थाओं की कमी बनी है। वहीं यहां अध्यनरत छात्रों को पुस्तकाल से किताबें तक नहीं मिल पा रही हैं। इससे छात्रों को पठन-पाठन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कहा कि समय-समय पर यहां छात्रों के बौद्धिक विकास के लिए अन्य गतिविधियों समेत सेमिनार और समाज की ज्वलंत समस्याओं को लेकर कार्यक्रम आयोजित किये जाने चाहिए। उन्होंने विवि प्रशासन से जल्द मांग पूरी करने की मांग उठाई। ज्ञापन सौंपने वालों में दीक्षा सुयाल, भारती पांडे, दीपांशु पांडे, आरती रावत, बलवंत नगरकोटी समेत कई छात्रनेता मौजूद रहे।

महिला की मौत के आरोपी पति को गिरफ्तार करने की मांग

तीन दिन पूर्व निकटवर्ती क्षेत्र हल्दूचौड़ में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। मायके वालों ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। शुक्रवार को आरोपी पति को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर मृतका के परिजन क्षेत्राधिकारी कार्यालय पहुंचे।
आरोपी पति की गिरफ्तारी न होने से नाराज परिजन कोतवाली के बाद शुक्रवार को सीओ कार्यालय पहुंचे। सीओ के नहीं मिलने पर उन्होंने बाहर सड़क पर सांकेतिक धरना दिया। इस दौरान मृतका के भाई अनिल सिंह ने बताया कि उसकी बहन पूजा का विवाह वर्ष 2019 में हल्दूचौड़ निवासी कमलेश बिष्ट के साथ हुआ था। विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसकी बहन को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे और शिवरात्रि के दिन उसकी मौत की खबर ससुराल के पक्ष के लोगों ने दी। सूचना देने में भी ससुराल पक्ष गुमराह करता रहा। बताया कि कोतवाली पुलिस ने तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक आरोपी पति को गिरफ्तार नहीं किया है। कहा कि जब तक उनकी बहन को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक वह लालकुआं में ही डटे रहेंगे। इधर, सीओ शांतनु पाराशर ने फोन पर पीड़ित पक्ष से वार्ता की और अभिलंब अग्रिम कार्यवाही का भरोसा दिलाया। इसके बाद मृतका के परिजन शांत होकर घर लौट गए।

मतगणना कर्मियों का पहला रेंडामाईजशन

विधानसभा सामान्य निर्वाचन की मतगणना की तैयारियां शुरू हो गई है। मतगणना कार्मिको का जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत कुमार की मौजदूगी में प्रथम रेंडमाइजेशन किया गया। दोनों विधानसभाओं की मतगणना स्थानीय डिग्री कॉलेज में होगी। दोनों विधानसभाओं में दो कक्षों में सात-सात टेबल लगाकर कुल 14-14 टेबलों में मतगणना होगी, साथ ही दो-दो कक्षों में पोस्टल बैलेट व ईटीपीबीएस मतपत्रों की गणना होगी। जिस के लिए मतगणना सुपरवाइजर, मतगणना सहायक व माईक्रोआब्जर्वर कुल 325 कार्मिक लगाए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी कुमार ने कहा कि दोनों विधानसभा में मतगणना के लिए चार-चार कक्ष तैयार कर लिए गए हैं तथा कक्षों में बैरिकेडिंग कर 16 सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। ऑनलाइन डाटा फिडिंग हेतु इंटरनेट का भी संयोजन कर दिया गया है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डीडी पंत, उप जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र सिंह इमलाल, जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या, रिटर्निंग ऑफिसर बागेश्वर हरगिरि, कपकोट पारितोष वर्मा आदि मौजूद रहे।

मुर्गों से भरा वाहन पलटा, डेढ सौ मुर्गों की मौत

लोहाघाट-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में बसान बाराकोट के पास मुर्गों से भरा पिकअप ब्रेकफल होने से सड़क पर पलट गई। हादसे में चालक और हेल्पर के चोटिल होने के अलावा करीब 150 से अधिक मुर्गों की मौत हो गई। शुक्रवार को खटीमा से मदकोट जा रहा मुर्गों से भरा पिकअप यूके 05 सीए 2126 का अचानक बसान के पास ब्रेकफेल हो गया। जिससे डाउन की ओर आ रही पिकअप अनियंत्रित हो गई। चालक गुड्डू निवासी मदकोट ने सूझबूझ का परिचय देते हुए वाहन को पहाड़ी से टकराकर सड़क में ही पलटा दिया। जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। वाहन पलटने से चालक गुड्डू के अलावा हेल्पर सूरज कुमार निवासी मुनस्यारी को हल्की चोंटे आईं। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना देने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष बने रवि

उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन की टनकपुर डिपो की शाखा का शुक्रवार को गठन किया गया। जिसमें रवि शर्मा को अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। शुक्रवार को प्रदेश कार्यकारिणी के आदेश पर उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन की टनकपुर डिपो शाखा का चुनाव नीरज सिंह ने सर्वसम्मति से चुनाव संपन्न कराया। रवि शर्मा को टनकपुर डिपो का अध्यक्ष, हरीश जोशी को डिपो मंत्री, उपाध्यक्ष भुवन रौतेला, पूरन सिंह, मंत्री हरीश जोशी, संयुक्त मंत्री अमित कपूर को नियुक्त किया गया। यहां धीरज प्रसाद, प्रवीन जोशी, गिरीश आर्या आदि मौजूद रहे।

उत्‍तराखंड में कोरोना के 48 नए केस

उत्‍तराखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 48 नए मामले आए हैं। जबकि 279 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कोरोना संक्रमित किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। राहत की बात ये है कि कोरोना संक्रमण दर अब लगातार एक प्रतिशत से नीचे बनी हुई है। शुक्रवार को संक्रमण दर 0.79 प्रतिशत रही है। वहीं तीन जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं मिला है। राज्य में फिलवक्त 533 सक्रिय मामले हैं।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को देहरादून में सबसे ज्यादा 23 लोग संक्रमित मिले हैं। वहीं, हरिद्वार में भी छह नए मामले आए हैं। पौड़ी अल्मोड़ा, बागेश्‍वर, चंपावत व नैनीताल में तीन-तीन, चमोली में एक, टिहरी, ऊधमसिंह नगर व उत्तरकाशी जिले में दो-दो व्यक्ति संक्रमित मिले हैं। पौड़ी, पिथौरागढ़ व रुद्रप्रयाग जिले में कोई नया मामला नहीं आया है।

सविम नई टिहरी का सात दिवसीय एनएसएस शिविर शुरू

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई टिहरी का सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ गुरुवार को एडीएम राम शरण शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने कहा कि छात्रों को अपने देश का गौरवशाली इतिहास तथा महापुरुषों का स्मरण कर उन्हें हमेशा याद रखना। कहा प्रत्येक छात्र में कोई न कोई काबिलियत होती है, उसे पहचानने व निखारने की आवश्यकता होती है। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र मिश्रवाण ने शिविर के सात दिनों तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। विद्यालय प्रधानाचार्य देवी प्रसाद नौटियाल ने कहा एनएसएस शिविर के आयोजन से छात्रों को एक दूसरे के बारे में जानने और समझने का मौका मिलता है। विद्यालय प्रधानाचार्य ने एडीएम को किताब भी भेंट की। कार्यक्रम के शुभारंभ पर छात्राओं ने सांस्कृतक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। मौके पर रविन्द्र परमार, राजेश नेगी, दीपक बुडोला आदि मौजूद थे।

हंस फाउंडेशन के सौजन्य से खेत गधेर में लगे नेत्र शिविर में मोतिया बिंद के पाये गये 27 मरीज

हंस फाउंडेशन के सौजन्य से खेत गधेरे में लगे नेत्र शिविर में कुल 106 मरीजों की आंखों की जांच की गयी। जिनमें 27 नेत्र मरीजों में मोतिया बिंद के लक्षण पाये गये। शिविर के संचालन में विवेक भंडारी एंव डॉ. रोहित,कैलाश सिंह,करन सिंह, राकेश टम्टा,बलवीर, मोहन,सुमन,दर्शन एवं दीवान का विशेष योगदान रहा। प्रधान पुनगांव रेवत सिंह नेगी ने बताया कि हंस फाउंडेशन द्वारा अभी तक क्षेत्र में 17 नेत्र शिविरों का सफल आयोजन किया जा चुका है, तथा अभी तक 300 से अधिक मोतिया बिंद के मरीजों का सफल ऑपरेशन हो चुका है जिससे नेत्र रोगियों ने राहत की सांस ली है। उन्होंने इसके लिए माता मंगला एवं भोले महाराज का आभार भी व्यक्त करते हुसे आशा व्यक्त की कि हंस संस्था द्वारा भविष्य में भी इसी प्रकार यहां शिविर का आयोजन होता रहेगा।

Swami Ramdev and Ronjan Singh Sodhi participated in the inauguration of the Life Transformation Center; Chief Ministers Devendra Fadnavis and Shivraj Singh Chouhan lauded the initiative.

स्वामी रामदेव, रोंजन सिंह सोढ़ी ने लाइफ ट्रांसफॉर्मेशन सेंटर के उद्घाटन...

0
हरिद्वार- 16 मार्च 2026: उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक अनूठी पहल लाइफ ट्रांसफॉर्मेशन सेंटर का उद्घाटन पुणे जिले के दौंड तालुका के बोरीबेल...
romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler