Home Blog Page 578

एसएसपी पौड़ी ने ली मासिक अपराध समीक्षा बैठक

मतगणना डयूटी पर मुस्तैद रहे पुलिस जवान:एसएसपी
पौड़ी। एसएसपी पौड़ी यशवंत सिंह चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मासिक अपराध समीक्षा बैठक ली। एसएसपी ने मतगणना व होली के त्योहार पर कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। एसएसपी ने सभी थानाप्रभारियों को लंबित मामलों को जल्द निपटाने, वांछित, इनामी, मफरुर अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए। सोमवार को एसएसपी पौड़ी यशवंत सिंह चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मासिक अपराध समीक्षा बैठक ली। एसएसपी ने 10 मार्च हो होने वाली विधानसभा चुनाव की मतगणना को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कहा कि मतगणना के दौरान सभी जवान मुस्तैदी के साथ कार्य करें। कहा कि पुलिस अधिकारी व जवान जनता के साथ अच्छा व्यवहार करें। इस दौरान एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को अज्ञात शवों की शिनाख्त को अभियान के तहत अधिक से अधिक कार्यवाही करने, वांछित, इनामी, मफरुर अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी करने, लंबित मामलों को जल्द निपटाने सीसीटीएनएस के सिटीजन पोर्टल की शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। कहा कि महिला संबंधी अपराधों, 112, साईबर अपराधो से संबंधित शिकायतों को प्राथमिकता के साथ निपटाए। एसएसपी ने कहा कि सभी थाना प्रभारी अपने-अपने थानाक्षेत्रों के दूर-दराज ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए ग्रामीणों के साथ समय-समय पर बैठक कर ग्रामीणों को जागरूक करें। एसएसपी ने बाहरी व्यक्तियों का शत प्रतिशत सत्यापन करने, रात्रि चेकिंग करने, दुर्घटनाओं को रोकने के लिए शराब पीकर वाहन चलाने, तीव्र गति से वाहन चलाने वालों, ओवर लोडिंग, दुपहिया वाहनों में तीन सवारी बैठाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए। बैठक में एएसपी मनीषा जोशी, एएसपी संचार अनूप काला, सीओ कोटद्वार गणेश लाल कोहली, श्रीनगर श्यामदत्त नौटियाल, निरीक्षक स्थानीय अभिसूचना इकाई पौड़ी मनोज कुमार असवाल, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन विपेन्द्र सिंह आदि शामिल थे।

दुकान से चोरी इनवर्टर और बैटरी संग यवाक गिरफ्तार

आईटीआई थाना पुलिस ने दुकान से चोरी इनवर्टर और बैटरी के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। साथ ही आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया है।
बीते दिनों आईटीआई थाना क्षेत्र के प्रकाश सिटी निवासी अंकित ग्रोवर पुत्र विनय कुमार ग्रोवर ने पुलिस को तहरीर सौंपी। कहा उसकी जसपुर खुर्द में प्रथम ऑटोमोटिव सर्विस नाम से इनवर्टर और बैटरी की दुकान है। उन्होंने कहा 27 फरवरी को एक व्यक्ति उसकी दुकान पर इनवर्टर-बैटरी खरीदने के बहाने आया और मोल-भाव करने लगा। इसी बीच वह अन्य ग्राहकों से बातचीत करने में व्यस्त हो गया। थोड़ी देर बाद दुकान में चैक करने पर ल्यूमिनस 700 बोल्ट इनवर्टर और ओकाया कंपनी की 140 एएच बैटरी गायब थी। इस पर पुलिस ने धारा 380 के तहत अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था। बीती रविवार देर रात एक युवक मोटर साइकिल पर इंडियन गैस एजेंसी से जसपुर खुर्द की ओर आते हुए दिखाई दिया। रोकने पर उसकी मोटरसाइकिल पर ल्यूमिनस इनवर्टर 700 वॉट पाया गया। युवक से पूछताछ में कोई जवाब नहीं दे पाया। शक होने पर सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना नाम निजाम पुत्र शमशुद्दीन निवासी मोहल्ला महेशपुरा, थाना काशीपुर बताया। निजाम ने बताया इनवर्टर और बैटरी अंकित ग्रोवर की दुकान से चुराया था। इनवर्टर को लेकर वह किसी को बेचने के लिये जा रहा था।

समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले हुए सम्मानित

आंचलिक बंगाली कल्याण समिति ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, आशा कार्यकत्रियों एवं समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाज सेवी के साथ-साथ कोरोना काल मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले लोगों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक रहने, कोविड नियमों का पालन करने और मास्क पहनने के लिए प्रेरित किया। सोमवार को बैकुंठपुर में आयोजित सम्मान समारोह में आंचलिक बंगाली कल्याण समिति के अध्यक्ष रामचंद्र ने कहा शक्तिफार्म परिक्षेत्र में मातृशक्तियों में आशा वर्करों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने कोरोना काल मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यहां एएनएम दीपा मंडल, दुर्गावती, नमिता सरकार, आशा कार्यकत्रियों में काली राय, सच्ची रानी, मीना कोरंगा, विमला देवी, निर्मला मजूमदार, प्रमोद कुमार, मीनाक्षी सरकार, सोनिया मंडल, रेखा मित्र, भगवती नटुआ, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों में अनिमा रानी, जोगमाया मंडल, ममता गोलदर, सुनीति आचार्या, मेनका मंडल, स्नेहलता, मीरा दफादार को स्मृति पत्र एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गए। बंग समाज के किरण मंडल, रविंद्र सिंह, अजय जायसवाल, प्रियजीत राय, सुभाष सरकार को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। मूक बघिर एवं कला के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सेवा के लिये प्रताप दत्ता, प्रकाश हालदार, विश्वजीत मिस्त्री, राजा हालदार, सुमित मंडल, दीपक कुमार, अजय राय, चंदन गायन, अभिषेक, अरुण ओझा, शिवा मंडल को सम्मानित किया गया। यहां जिला पंचायत सदस्य उत्तम आचार्य, रविंद्र सिंह, अणिमा सिंह, श्रीवास पाल, राकेश बैरागी, सुभाष सरकार, प्रियजीत राय, गोविंद देवनाथ, चंदन सरकार, मिथुन राय, पवित्र बावली, सूरज देवनाथ, नकुल बख्शी, अनूप राय, सुजीत गोलदार रहे।

दिनेशपुर में शिव जयंती के पर्व पर निकाली शोभायात्रा

आजादी के 75 वर्ष पर अमृत महोत्सव के तहत प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से दिनेशपुर मे 86 वें त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर ध्वजा लेकर नगर में शोभायात्रा निकाली गई। जो नगर के गाँधी नगर, वार्ड एक स्थित सेवा केंद्र से शुरू होते हुए नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए वापस सेवा केंद्र मे संपन्न हुयी। तत्पश्चात सेवा केंद्र में शिव परमात्मा का झंडा फहराया गया। सभा को संबोधित करते हुए बी के ज्योति ने सभी को शिवजयंती का आध्यात्मिक रहस्य बताया एवं आजादी के अमृत महोत्सव के तहत होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। यात्रा में आए हुए सभी प्रतिभागियों को स्व- सेवा और विश्व सेवा की शपथ दिलाई गई एवं सभी का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर पंकज, शिवानी, अनीता, प्रेम, गुरमीत, राकेश, रंजीत, विशाल,बीना, योगराज रीना, गंगाराम,सरोज, विशाल, विजय, उत्पल, रिंकी, संजीव,निशा, गोविन्द आदि शामिल हुए।

पिथौरागढ़ में दवा प्रतिनिधियों ने प्रदर्शन किया

विभिन्न मांगों को लेकर दवा प्रतिनिधियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। दवा प्रतिनिधियों ने श्रम कानूनों को कमजोर करने पर नाराजगी जताई। साथ ही उन्होंने विभिन्न कंपनियों और उद्योगपतियों पर कोरोना के नाम पर श्रमिकों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। कहा इसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
रविवार को संगठन के अध्यक्ष भुवन पांडे के नेतृत्व में दवा प्रतिनिधि गांधी चौक में एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और बाद में धरने में बैठ गए।अध्यक्ष पांडे ने कहा उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने को सरकार श्रम कानूनों को कमजोर करती जा रही है। यह श्रमिकों के हित में नहीं है। कहा कई दवा कंपनियों ने कोरोना आर्थिक संकट का हवाला देकर श्रमिकों के वेतन में भारी कटौती की है। कई श्रमिकों को तो नौकरी से ही हटा दिया गया है। पांडे ने ऐसे कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनके लाइसेंस निरस्त करने को कहा है। प्रदेश सचिव पीके मिश्रा का कहना है सरकार श्रमिकों के लिए कार्य अवधि और न्यूनतम वेतन जारी करें। ताकि श्रमिकों को उत्पीड़न बंद हो सके। कोषाध्यक्ष गंभीर भंडारी ने कहा दवा कंपनियां कोरोना के नाम पर शोषण बंद करें। दवा प्रतिनिधियों ने आगामी 29 मार्च को देश भर में हड़ताल करने का निर्णय लिया है।
ये रहे शामिल :  जगदीश पांडे, मनोज भंडारी, महेश भट्ट, कमल बम, हरेंद्र जोशी, ललित पाठक, सीएम अवस्थी, सीपी ओझा, भूरा लाल, दीपक कुमार, केके पाल, अमित साह, जीवन पंत

एसटीएफ कुमाऊं ने जीती टी-20 क्रिकेट सीरीज

क्रिकेट एसोसिएशन ऊधमसिंह नगर की ओर से आयोजित पांच मैचों की टी-20 क्रिकेट सीरीज का फाइनल मैच रविवार को मौर्य क्रिकेट एकेडमी गदरपुर के मैदान में खेला गया। सीरीज का फाइनल मैच एसटीएफ और सीनियर क्रिकेटर्स ऊधमसिंह नगर के मध्य खेला गया। इसमें एसटीएफ ने जीत दर्ज की। शानदार खेल के लिए एसटीएफ के कप्तान एमपी सिंह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। जबकि सर्वश्रेष्ठ विकेट कीपर का खिताब अनिल ठाकुर, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज अवतार सिंह, सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब प्रभात सिंह लारा को दिया गया। रविवार को आयोजित फाइनल मैच में सीनियर क्रिकेटर्स के कप्तान भूपेंद्र सिंह पोखरियाल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। सीनियर क्रिकेटर्स के ओपनर बल्लेबाज नूर आलम और अवतार सिंह ने काफी अच्छी शुरुआत की। नूर आलम ने 20 रन, अवतार सिंह ने 55 रन, अमित पवार ने 17 रनों का योगदान दिया। सीनियर क्रिकेटर्स की पूरी टीम ने 20 ओवर में 123 रनों का लक्ष्य विपक्षी टीम के समक्ष रखा। एसटीएफ की तरफ से रियाज अख्तर ने 3 विकेट, अमित वर्मा और अजय वर्मा ने दो-दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसटीएफ कुमाऊं मंडल की टीम ने 14 ओवरों में ही लक्ष्य को प्राप्त कर लियाकी। एसटीएफ टीम के कप्तान एमपी सिंह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 44 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा मनमोहन सिंह ने 36 रन बनाए। एसटीएफ कुमाऊं मंडल की टीम ने सीनियर क्रिकेटर्स ऊधमसिंह नगर की टीम को 8 विकेट से हराकर जीत दर्ज की। मौर्य क्रिकेट एकेडमी के एमडी आनंद कुमार मौर्य ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की। मैच में अंपायर की भूमिका गौरव सरकार और कृष्णा, स्कोरर की विदिशा व उद्घोषक की प्रिंस कुमार ने निभायी। इस दौरान मौर्य क्रिकेट एकेडमी के कोच इंद्रनील कर, बलवंत सिंह, शैलेंद्र शर्मा, अनिल ठाकुर, जितेंद्र छाबड़ा, गुलशन बजाज आदि मौजूद रहे।

एसटीएफ ने स्मैक तस्कर पकड़ा

एसटीएफ ने तस्कर से 50 ग्राम स्मैक बरामद की है। देहरादून से एसटीएफ टीम मुखबिर की सूचना पर कस्बे में पहुंची। एसएसआई रफत अली ने बताया कि एसटीएफ प्रभारी प्रियंका भारद्वाज के नेतृत्व में टीम ने बस अड्डे के पास से मोहम्मद आलम पुत्र लाल मोहम्मद निवासी ग्राम उसहैता थाना बिनावर जिला बदायूं उत्तर प्रदेश से 50 ग्राम स्मैक बरामद किया है। पूछताछ में मोहम्मद आलम ने बरेली से स्मैक लगाकर कस्बे वह अन्य जगह बेचने की बात कबूली है। स्मैक तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के नाम पते भी प्रकाश में आए है। रविवार को आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 35 भवन मालिकों का चालान

बाहरी और संदिग्ध लोगों की पहचान करने के लिए मुनिकीरेती पुलिस ने शीशमझाड़ी क्षेत्र में औचक सत्यापन अभियान शुरू किया। इस दौरान रविवार को पुलिस को 35 ऐसे मकान मालिक मिले, जिन्होंने किरायेदारों का सत्यपान नहीं करवाया। उन पर चालान की कार्रवाई कर पुलिस ने तीन लाख 50 हजार रुपये का जुर्माना किया। मुनिकीरेती थाना पुलिस रविवार तड़के छह बजे शीशमझाड़ी क्षेत्र में पहुंची। इस दौरान गली नबंर 21, 22, 23, 24, 39, 40, 41 के घरों की चौखट पर दस्तक दी। सुबह सबेरे पुलिस को घर के दरवाजे पर देख लोग घबरा गए, लेकिन जब पुलिस ने मकान मालिकों से किरायेदारों की जानकारी जुटानी शुरू की तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। पुलिस टीमों ने किरायेदारों के नाम, पते और काम की जानकारी हासिल की। इस बीच 35 ऐसे मकान मालिकों का चालान किया गया, जिन्होंने किरायेदारों का पुलिस सत्यापन नहीं करवाया।
थाना निरीक्षक रितेश साह ने बताया किसी बाहरी व्यक्ति को किराये पर रखने, होटल में काम पर रखने से पहले उनका सत्यापन कराना जरूरी है, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की अप्रत्याशित घटना से बचा जा सके। लिहाजा पुलिस ने यह अभियान शुरू किया। ढालवाला, तपोवन, कैलाश गेट क्षेत्र में आगे भी सत्यापन अभियान जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से किरायेदारों का सत्यापन कराने की अपील भी की। टीम में उपनिरीक्षक योगेश पांडेय, सचिन पुंडीर, महिला उपनिरीक्षक रीना नेगी आदि शामिल रहे।

जल पुलिस ने बचाई बालक की जान

मुनिकीरेती थाना क्षेत्र में तपोवन स्थित नीम बीच पर गंगा में नहाते समय एक 10 वर्षीय बालक पानी के तेज बहाव में आकर बहने लगा। जल पुलिस की सतर्कता के चलते उसे गहरे पानी से सुरक्षित बचा लिया गया। मुनिकीरेती थाना निरीक्षक रितेश साह ने बताया कि क्षेत्र में पर्यटकों की संख्या बढ़ने के बाद पुलिस ने भी सतर्कता बढ़ा दी है। गंगा में नहाते समय डूबने की अप्रिय घटनाओं से बचने के लिए नीम बीच से जानकी पुल तक जल पुलिस की तैनाती की है। उन्होंने बताया कि रविवार दोपहर 12:15 बजे दिल्ली का एक छह सदस्यीय दल नीम बीच पर नहाने पहुंचा। इसी दौरान तरुण (10) पुत्र विजय सिंह निवासी 29 बी ब्लॉक, ईस्ट विनोद नगर, पटपरगंज, पूर्वी दिल्ली नहाते समये अचानक गंगा के तेज बहाव में आकर बहने लगा। नीम बीच पर तैनात जल पुलिस की टीम ने तत्काल उसे बचाने के लिए रेस्क्यू शुरू कर दिया। तरुण को सुरक्षित पानी के तेज बहाव से निकाला। टीम में कांस्टेबल सुभाष ध्यानी, रवि राणा, महेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।

पर्यटन स्थल के रूप में जल्द विकसित होगी अरसे से उपेक्षित पड़ी संजय झील: मेयर

मेयर अनिता ममगाईं ने कहा है कि अरसे से उपेक्षित पड़ी संजय झील तीर्थनगरी के खूबसूरत पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगी। यह इस योजना जल्द पर काम शुरू होगा। रविवार को मेयर अनिता ममगाईं ने वन विभाग के अधिकारियों के साथ हरिद्वार-ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग पर काले की ढाल के समीप रंभा नदी के उद्गम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही रंभा नदी का यह स्थल शहर के खूबसूरत पर्यटन स्थल संजय झील के रूप में पहचाना जाएगा। यहां योग, ध्यान एवं आध्यात्मिक शांति के लिए पर्यटकों की भीड़ उमड़ेगी। वहीं बच्चों के साथ पिकनिक एवं सैर सपाटा करने वालों के लिए भी यह प्रमुख आकर्षण का केंद्र साबित होगा। पर्यटन एवं तीर्थाटन के लिए रंभा नदी को विकसित करने के लिए वह पिछले तीन वर्षों से जुटी हैं। उन्होंने देवभूमि के संत समाज का आभार भी जताते हुए कहा कि हरेला पर्व के दौरान शहर के संत समाज ने रंभा नदी के उद्गम स्थल पर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के बीच पौधे रोपे थे। कहा कि इस रंभा कुंड का जिक्र स्कंदपुराण में किया गया है। यह स्थल रंभा कुंड के नाम से पहचाना जाये, इसके लिए विभागीय अधिकारियों को प्रस्ताव दिया गया है। मौके पर वन क्षेत्राधिकारी ललित मोहन सिंह नेगी, पार्षद विजय बडोनी, सुनील उनियाल, पूरण पंवार, पवन शर्मा, राकेश पाल आदि शामिल रहे।
सौंदर्यीकरण को 10 लाख मिले
रंभा नदी के उद्गम स्थल पर संजय झील को विकसित करने के लिए 10 लाख का बजट रिलीज हुआ है। मेयर अनिता ममगाईं ने बताया कि पिछले दिनों प्रमुख वन संरक्षक राजीव भरतरी से मुलाकात कर संजय झील प्रोजेक्ट में तेजी लाने के लिए बजट अवमुक्त कर तत्काल डीपीआर तैयार करने की मांग भी की गई थी। नतीजन अब यह महत्वाकांक्षी योजना साकार होने की ओर अग्रसर हो चली है।

Swami Ramdev and Ronjan Singh Sodhi participated in the inauguration of the Life Transformation Center; Chief Ministers Devendra Fadnavis and Shivraj Singh Chouhan lauded the initiative.

स्वामी रामदेव, रोंजन सिंह सोढ़ी ने लाइफ ट्रांसफॉर्मेशन सेंटर के उद्घाटन...

0
हरिद्वार- 16 मार्च 2026: उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक अनूठी पहल लाइफ ट्रांसफॉर्मेशन सेंटर का उद्घाटन पुणे जिले के दौंड तालुका के बोरीबेल...
romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler