Home Blog Page 576

पुरानी पेंशन बहाली की उम्मीद बढ़ी

राजस्थान के बाद छत्तीसगढ़ में पुरानी पेंशन बहाली से उत्तराखंड के शिक्षकों-कर्मचारियों ने खुशी में मिठाई बांटी। रुड़की ब्लॉक के शिक्षक-कर्मचारी उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय रुड़की पर एकत्र हुए। जहां सभी ने एक-दूसरे को बधाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।  राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन हरिद्वार के जिलाध्यक्ष रोहित शर्मा ने सभा को संबोधित करते हुए सभी शिक्षक-कर्मचारियों को एकजुट रहकर संघर्ष को और अधिक बढ़ाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि अब वह दिन दूर नहीं है जब उत्तराखंड में भी राजस्थान व छत्तीसगढ़ की तरह पुरानी पेंशन बहाल होगी। उन्होंने कहा कि जो भी सरकार सत्ता में आए वह अपने पहले विधानसभा सत्र में इसका प्रस्ताव लाए। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने कहा कि गुरुवार को चुनाव के नतीजे आ जाएंगे। उत्तराखंड में बनने वाली भावी सरकार से अनुरोध करेंगे कि जिस प्रकार राजस्थान व छत्तीसगढ़ राज्यों में पुरानी पेंशन बहाल हुई है उसी प्रकार उत्तराखंड सरकार भी अब बिना किसी देरी के एक अक्तूबर 2005 के बाद नियुक्त सभी शिक्षकों, कर्मचारियों, अधिकारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को बहाल करे।
उम्मीद जताई कि जल्द ही केंद्र सरकार भी पुरानी पेंशन योजना को केंद्र के स्तर से भी बहाल करेगी। इस अवसर पर प्रदेश संगठन सचिव विकास शर्मा, महिला विंग जिला अध्यक्ष रंजीत कौर, नरेश राजा, तरुण शर्मा, अश्वनी कुमार, सुशील चौधरी, मनोज चन्द्र, मनोज, प्रदीप मिश्रा, सुमित गौड़, सदाशिव, भास्कर, महिला उपाध्यक्ष प्रतिभा सैनी, फराज, देवेंद्र कुमार, रीना, मीसा चौहान, उमा रानी, विकास कुमार, दिनेश वर्मा, विनय कुमार, सादिक, आरपी बडोनी, पंकज अग्रवाल, देवेंद्र चौधरी, प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।

वारियर्स गर्ल्स ने महिलाओं को बांटे उपहार

वारियर्स गर्ल्स फाउंडेशन की ओर से जमनीपुर तप्पड़ में महिला दिवस मनाया गया। फाउंडेशन के सदस्यों ने महिलाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के साथ ही उनके अधिकारों की जानकारी दी। ग्रामीण महिलाओं को उपहार भी वितरित किए गए।
फाउंडेशन की अध्यक्ष रिहाना सिद्दीकी ने महिलाओं को बताया कि अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने से ही समाज में बराबरी का दर्जा हासिल किया जा सकता है। अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए शिक्षित होना जरूरी है। उन्होंने महिलाओं घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न अधिनियम समेत महिलाओं से जुड़े कानूनों की जानकारी मुहैया कराई। इसके साथ ही महिलाओं का उपहार वितरित किए गए। इस दौरान हसीना बानो, सीमा, जैस्मिन, रोजी, रूबीना, बबली, रुकैया, मुर्शीदा, अन्नू, सना, नगमा, सीमा, मोहिनी, प्रीति, देवेंद्र, सिद्धार्थ, प्रीति सैनी आदि मौजूद रहे।
पंडित शिवराम राजकीय महाविद्यालय त्यूणी में महिला दिवस पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्रों ने महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. अंजना श्रीवास्तव के साथ ही प्रध्यापक डा. शर्मिला, मंजू गौतम, डा. मीनाक्षी कश्यप को सम्मानित किया। इस दौरान डा. सतीश चंद्र, डा. राजेश कुमार, खुशीराम, सचिन शर्मा, डा. आशीष, डा. परवेज आलम आदि मौजूद रहे।

पुरस्कार में मिली राशि छात्राओं को वितरित की

श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज सहसुपर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित संगोष्ठी में प्रधानाचार्य ने राज्य स्तरीय पुरस्कार के तहत मिली धन राशि छात्राओं को वितरित की। इसके साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। मंगलवार को आयोजित संगोष्ठी में बतौर मुख्य वक्ता शिरकत कर रहे संस्कृत शिक्षा निदेशक शिव प्रसाद खाली ने कहा कि प्रत्येक बेटी को शिक्षित करना समाज के हर जिम्मेदार नागरिक का दायित्व है। बेटी के शिक्षित होने से तीन पीढ़ियां शिक्षित होती हैं। इसके साथ ही परिवार में संस्कार आते हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं को महिला अधिकारों की जानकारी मुहैया कराई। साथ ही पौराणिक और धार्मिक ग्रंथों के उद्धारण देते हुए नारी शक्ति की महिमा का वर्णन छात्र-छात्राओं के सामने किया। प्रधानाचार्य रविंद्र सैनी ने शैलेश मटियानी पुरस्कार के साथ मिली प्रोत्साहन राशि को विद्यालय की छात्राओं में वितरित किया। उन्होंने बताया कि विद्यालय की ओर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत विभिन्न माध्यमों से आर्थिक संसाधन जुटाए जा रहे हैं, जिन्हें बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने पर खर्च किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान बीईओ आकांक्षा राठौर, निजी शिक्षण संस्थान की प्रधानाचार्य सुनीता रावत को सम्मानित किया गया। इस दौरान बीईओ विकासनगर वीपी सिंह, हिमांशु श्रीवास्तव, सीएम पयाल, ले. कर्नल कादिर हुसैन, डा. ताहिर हुसैन, अनीस अहमद, राकेश मोहन डबराल, नीरज सैनी आदि आदि मौजूद रहे।

मतगणना से पूर्व सीएम धामी ने लिया महासू मंदिर में माथा टेककर जीत का आशीर्वाद

दस मार्च को कांग्रेस की गलतफहमी दूर हो जाएगी: सीएम
विकासनगर। मतगणना से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौनसार बावर के महासू मंदिरों में माथा टेककर जीत का आशीर्वाद लिया। सीएम ने मंगलवार को लखवाड़, लखस्यार और हनोल महासू मंदिर में पत्नी गीता धामी के साथ देवदर्शन किया। स्थानीय ग्रामीणों ने तीनों ही मंदिरों में पारंपरिक रीति रिवाजों के साथ सीएम का स्वागत किया। वहीं, सीएम धामी ने कहा कि दस मार्च को कांग्रेस की गलतफहमी दूर हो जाएगी। प्रदेश में दुबारा से भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौनसार बावर के महासू मंदिरों में पूजा अर्चना की। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में
कहा कि पांच साल तक डबल इंजन की सरकार ने जनता की हर समस्या को दूर किया है। कोविड संक्रमण के दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार हर जरूरतमंद के घर तक पहुंची। लॉकडाउन के दौरान सरकार ने जनता की सुविधाओं का ध्यान रखा। गरीब परिवारों को पर्याप्त राशन मुहैया कराया गया। डबल इंजन की सरकार के कार्यों को देखते हुए जनता ने एक बार फिर भाजपा को ही सत्ता सौंपने का मन बनाया है। कहा कि प्रदेश की जनता विकास की गति को बरकरार रखना चाहती है। दावा किया कि इसीलिए जनता ने चौदह फरवरी को भाजपा के पक्ष में जमकर मतदान किया। उन्होंने कहा कि महासू मंदिर में महाराज से प्रदेश की उन्नति और सुख समृद्धि का आशीर्वाद लिया है। दस मार्च के बाद भाजपा सरकार का दुबारा गठन होने पर पूरे प्रदेश में डबल इंजन की सरकार विकास की गति को तेज करेगी। कहा कि कोविड काल में विकास को हुए नुकसान की भरपाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पहली बार महासू मंदिरों की भव्यता देखकर मन को आध्यात्मिक शांति मिली। स्थानीय लोगों के सीएम से हनोल को पांचवां धाम घोषित करने की मांग पर उन्होंने कहा कि दुबारा सत्ता में आने पर इस संबंध में अपने स्तर से हर संभव प्रयास किया जाएगा। इस दौरान एसटी आयोग के अध्यक्ष मूरत राम शर्मा, रामशरण नौटियाल, सीओ विकासनगर वीडी उनियाल, नायब तहसीलदार जितेंद्र नेगी, मंदिर समिति के सचिव मोहनलाल सेमवाल, जयपाल सिंह आदि मौजूद रहे। लकस्यार मंदिर में स्थानीय ग्रामीणों ने सीएम धामी का पारंपरिक लोकनृत्य के साथ स्वागत किया। इस दौरान सीएम और उनकी पत्नी गीता धामी ने स्थानीय लोगों के साथ झैंता नृत्य किया। अपने बीच मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी को नृत्य करता देखकर ग्रामीण भी काफी खुश नजर आए।

महिला दिवस पर छात्रा तनीषा ने निभाई प्रधानाचार्य की जिम्मेदारी

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर चकराता ब्लॉक के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोरछा में विद्यालय प्रबंधन का कार्य छात्राओं को सौंपा गया। इसमें प्रधानाचार्य से लेकर अन्य अहम दायित्वों का निर्वह्न छात्राओं ने किया। छात्राओं ने भी इस अवसर का सदुपयोग करते हुए दी गई जिम्मेदारियों को निष्ठापूर्वक निभाया।
विद्यालय की छात्रा तनीषा चौहान को प्रधानाचार्य का कार्यभार दिया गया। जबकि विद्या चौहान, आशा, मोनिका, सरिता, महक जोशी ने कक्षाध्यापकों का कार्यभार संभाला। इस अवसर का लाभ उठाते हुए छात्राओं ने भी विद्यालय के प्रशासनिक कार्यों को पूरी तरह से समझते हुए अपने दिए गए पद के दायित्वों का निर्वहन किया। प्रधानाचार्य का दायित्व निभा रही छात्रा ने कहा कि इस तरह के दायित्व मिलने से नेतृत्व क्षमता का विकास होने के साथ ही सामाजिक सरकारों के प्रति जागरूकता पैदा होती है। एक दिन प्रधानाचार्य के पद का दायित्व निभाने पर आत्मविश्वास में भी वृद्धि हुई है। इस दौरान प्रधानाचार्य रघुवीर सिंह तोमर, विक्रम सिंह चौहान, जगत सिंह, चेतन सेमवाल आदि मौजूद रहे।
सरदार महिपाल राजेंद्र स्नातक महाविद्यालय में महिला दिवस पर मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्राचार्य दीपक बहुगुणा ने कहा कि मातृशक्ति समाज की आधारशिला है। नारी एक मजबूत परिवार और राष्ट्र निर्माण की प्रेरक है। मेहंदी प्रतियोगिता के तहत अवंतिका प्रथम, सुशीला द्वितीय और काजल तीसरे स्थान पर रहे। इस दौरान चेयरमैन अनिल सिंह तोमर, छात्र परिषद की उपाध्यक्ष शिवानी चौहान, डा. रवि कुमार, इंदिरा, दीक्षिता, प्रियंका, मनोजा चौहान, प्रियंका तोमर, रितिका चौहान, किरन चौहान, सुनीता आदि मौजूद रहे।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला अधिकार, महिला सुरक्षा पर गोष्ठियां आयोजित की

भारतीय महिलाओं ने वैश्विक मंच पर देश का नाम रोशन किया: प्रो. सेमवाल
विकासनगर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पछुवादून के शिक्षण संस्थानों और सामाजिक संगठनों की ओर से समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही महिला अधिकार, महिला सुरक्षा पर गोष्ठियां आयोजित की गई। जबकि छात्राओं को मार्शल आर्ट के गुर सिखाए गए।
वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में रंगारंग कार्यक्रम के माध्यम से महिला अधिकारों की जानकारी दी गई। शैक्षणिक और शिक्षणेत्तर गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर प्राध्यापिका डा. राखी डिमरी, महिलाओं को कानूनी जानकारी देने पर अधिवक्ता बबीता शर्मा, मार्शल आर्ट प्रशिक्षक सारिका समेत छात्रा लक्ष्मी और मुस्कान को सम्मानित किया गया। प्राचार्य प्रो. जीआर सेमवाल ने कहा कि महिला सृष्टि का निर्माण करती है। इसीलिए भारतीय संस्कृति में महिला को देवी का दर्जा दिया गया है। उन्होंने कहा कि पौराणिक और ऐतिहासिक काल में भारतीय महिलाओं ने देश और समाज की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति भी दी है। इसके साथ ही वैश्विक स्तर पर भारतीय महिलाओं ने बुद्धि के दम पर पौराणिक काल से ही भारत का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि गुलामी के दौर में महिलाओं का शोषण शुरू हुआ और उन पर अत्याचार होने लगे। लेकिन अब समाज की सोच बदल रही है। वर्तमान दौर महिलाओं की उन्नति का है। इस दौरान डा. आशुतोष त्रिपाठी, डा. दीप्ति बगवाड़ी, डा. पूजा पालीवाल, डा. राजकुमारी भंडारी, भावना, डा. माधुरी, डा. आरएस गंगवार आदि मौजूद रहे।
सैल्यूट तिरंगा संगठन की ओर से विश्व महिला दिवस पर अक्षरा विद्या भवन सहसपुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महिला सशक्तिकरण और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। कवि श्रीकांत ने अपनी रचनाओं के माध्यम से महिला अधिकार और महिला सशक्तिकरण को जागरूक किया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कौशल गुप्ता ने कहा कि महिलाओं को आदर और सम्मान देना ही महिला दिवस की सार्थकता है। कार्यक्रम के दौरान शिखा गुप्ता, कला बिष्ट, मनमति, सुब्बा, रजनी बाली को सम्मानित किया गया। इस दौरान डा. रश्मि त्यागी रावत, महिमाश्री, डा. इंदु बाला, शीला चौहान आदि मौजूद रहे।

नाबालिक से दुराचार के चार आरोपी गिरफ्तार

पिथौरागढ़। पुलिस ने नाबालिग के साथ दुराचार करने वाले चार आरोपियों को पकड़ा है। आरोपी युवक नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। उसे नगर के होटलों में ठहराया और उसके साथ दुराचार किया। जिला मुख्यालय के नजदीक क्षेत्र की एक नाबालिग बीते गुरुवार को लापता हो गई थी। पुलिस ने चार दिन बाद उसे जिला मुख्यालय के नजदीक रावलगांव से बरामद कर उसका मेडिकल कराया, जिसमें उसके साथ दुराचार की पुष्टि हुई। पूछताछ में पता चला कि नाबालिग को चार युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए और उसके साथ बारी-बारी से दुराचार किया। पुलिस की भनक लगते ही आरोपी फरार हो गए, जिसकी खोजबीन जारी थी। आखिरकार पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी संजय कुमार(23) निवासी गढ़कोट विषाड़, नीरज कुमार(22) निवासी रावलगांव, प्रकाश राम(22) निवासी रावलगांव व किशोर शर्मा(25) निवासी बस्ते को नाबालिग से दुराचार के आरोप में गिरफ्तार किया है। चारों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। टीम में एसआई जसवीर सिंह, एसआई मीनू गौतम, कांस्टेबल सुरेंद्र मनराल, गोपाल सिंह, अनंद प्रसाद, दिनेश गोबाड़ी शामिल रहे।
नाबालिग से दुराचार के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्हें न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।  -जसवीर सिंह, एसआई, जाजरदेवल।

मुकदमा दर्ज कराने की मांग को भाकियू ने धरना दिया

भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने एक सप्ताह पूर्व दी गई तहरीर पर मुकदमा दर्ज नहीं होने पर थाने के बाहर धरना प्रदर्शन किया। मामले में जल्द मुकदमा दर्ज करने की मांग की। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिलाध्यक्ष विजय शास्त्री ने धरना प्रदर्शन के दौरान कहा कि एक सप्ताह पूर्व थाने में तहरीर दी थी। जिसमें एक व्यक्ति पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर खुद को भारतीय किसान यूनियन संगठन का पदाधिकारी बताकर किसानों को गुमराह करने का आरोप लगाया था। कहा कि संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने उक्त व्यक्ति द्वारा गठित कार्यकारिणी को एक प्रेस नोट जारी कर अमान्य घोषित कर दिया गया था। उसके बाद उक्त व्यक्ति ने प्रेस वार्ता कर जिला अध्यक्ष के खिलाफ गलत शब्दों का प्रयोग किया। एक सप्ताह बाद भी पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज न करने पर संयुक्त किसान मोर्चा ने झबरेड़ा थाने के बाहर धरना प्रदर्शन किया। पुलिस उपाधीक्षक पंकज गैरोला ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की पूरी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
यूनियन के जिलाध्यक्ष विजय शास्त्री ने बताया कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिए जाने के बाद धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया। धरना प्रदर्शन में रवि कुमार, कुलदीप सैनी, संजीव सैनी, मुनव्वर, इकबाल, गुलशन रोड, अवनीश, ओंकार, मनोज, सतवीर, महबूब, ईश्वर पाल, सुदेश,मांगेराम, अमित, कर्मवीर, सुंदर, धर्मवीर, राजपाल, अनिल, विनोद, अरशद, इनाम, नसीम, मकर सिंह, शुभा सिंह, ढिल्लों, सुकर्मपाल, फुरकान, सुधीर चौधरी, मकसूद आदि मौजूद रहे।

मजदूर ही निकला कारखाने में हुई चोरी का आरोपी

पीतल के कारखाने के लॉकर से रकम चोरी करने में मजदूर का हाथ निकला। पुलिस ने आरोपी से एक लाख चार हजार रुपये और जरूरी कागजात बरामद किए हैं। पुलिस टीम को पंद्रह सौ रुपये का इनाम मिला है। सिविल लाइंस कोतवाली को मन्नान उम्र ने तहरीर देकर बताया कि 6 मार्च को रात करीब 9:30 बजे के आसपास सिटी पब्लिक स्कूल के पीछे वाली गली में स्थित पीतल का कारखाना बंदकर घर चला गया था। सुबह को कारखाने पर पहुंचा तो लॉकर से एक लाख चार हजार रुपये की रकम गायब मिली थी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर लोगों से पूछताछ की थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। उप निरीक्षक रणजीत खनेड़ा के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था। अब्दुल रहीम निवासी गढ़मीरपुर थाना रानीपुर हाल सत्ती मोहल्ला को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से एक लाख चार हजार रुपये और जरूरी कागजात बरामद किए गए। आरोपी को मंगलवार को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। टीम में उपनिरीक्षक विशाखा, कांस्टेबल रामवीर और विपिन शामिल रहे।

विश्व महिला दिवस पर आईएमए ने  निकाली जागरूकता रैली

विश्व महिला दिवस पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने रैली निकाली। इस दौरान डॉक्टरों के साथ समाज सेवियों ने महिलाओं को उनके अधिकार और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। आईएमए से जुड़े चिकित्सकों ने महाराजा अग्रसेन चौक से रैली निकली। रैली में महिलाओं के उत्पीड़न, अत्याचार, हिंसा रोकने एवं महिलाओं एवं बालिकाओं के स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने कहा कि बेटियों को शिक्षित बनाया जाए। देश में जब तक कन्या भ्रूण हत्या, दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा जैसी कुरीतियों पर रोक नहीं लगती तब तक महिला सशक्तीकरण का दावा अधूरा है।
कार्यक्रम में विधायक पत्नी मनीषा बत्रा ने कहा कि बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए हमें कुप्रथाओं को समाप्त करना होगा। अधिवक्ता प्रवीण तोमर ने कहा कि जब तक कन्या भ्रूण हत्या, दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, छेड़छाड़ जैसी घटनाएं होती रहेंगी तब तक महिला सशक्तीकरण नहीं हो सकता। इस अवसर पर डॉ. चंद्रशेखर ग्रोवर, डॉ.संगीता गर्ग, डॉ.ज्योत्सना अग्रवाल, डॉ. कावेरी गुप्ता, डॉ. नवीन बंसल, डॉ. राम शुभग सैनी, डॉ. अजय पंवार, डॉ. संजय गर्ग आदि मौजूद रहे।
विश्व महिला दिवस मनाया
रुड़की। ओम ग्रुप ऑफ कॉलेज के प्रांगण में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। संस्था अध्यक्ष मुनीष कुमार सैनी ने बताया कि दुनियों में ऐसी कई महिलाएं हैं जिन्होंने समाज को चुनौती दी और अपनी क्षमता साबित करने के लिए सभी बाधाओं का सामना किया। इस दौरान डॉ. नरेन्द्र कौर, अर्चना भार्गव, स्मिता ओझा, आरती प्रजापति, सुनैना उपाध्याय, नेहा अग्रवाल, मानसी राणा, निशा सरकार, कंचन पाल, तनु चौरसिया, साक्षी, त्रिखा व वंशिका आदि मौजूद रहे।

Swami Ramdev and Ronjan Singh Sodhi participated in the inauguration of the Life Transformation Center; Chief Ministers Devendra Fadnavis and Shivraj Singh Chouhan lauded the initiative.

स्वामी रामदेव, रोंजन सिंह सोढ़ी ने लाइफ ट्रांसफॉर्मेशन सेंटर के उद्घाटन...

0
हरिद्वार- 16 मार्च 2026: उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक अनूठी पहल लाइफ ट्रांसफॉर्मेशन सेंटर का उद्घाटन पुणे जिले के दौंड तालुका के बोरीबेल...
romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler