विश्व महिला दिवस पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने रैली निकाली। इस दौरान डॉक्टरों के साथ समाज सेवियों ने महिलाओं को उनके अधिकार और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। आईएमए से जुड़े चिकित्सकों ने महाराजा अग्रसेन चौक से रैली निकली। रैली में महिलाओं के उत्पीड़न, अत्याचार, हिंसा रोकने एवं महिलाओं एवं बालिकाओं के स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने कहा कि बेटियों को शिक्षित बनाया जाए। देश में जब तक कन्या भ्रूण हत्या, दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा जैसी कुरीतियों पर रोक नहीं लगती तब तक महिला सशक्तीकरण का दावा अधूरा है।
कार्यक्रम में विधायक पत्नी मनीषा बत्रा ने कहा कि बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए हमें कुप्रथाओं को समाप्त करना होगा। अधिवक्ता प्रवीण तोमर ने कहा कि जब तक कन्या भ्रूण हत्या, दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, छेड़छाड़ जैसी घटनाएं होती रहेंगी तब तक महिला सशक्तीकरण नहीं हो सकता। इस अवसर पर डॉ. चंद्रशेखर ग्रोवर, डॉ.संगीता गर्ग, डॉ.ज्योत्सना अग्रवाल, डॉ. कावेरी गुप्ता, डॉ. नवीन बंसल, डॉ. राम शुभग सैनी, डॉ. अजय पंवार, डॉ. संजय गर्ग आदि मौजूद रहे।
विश्व महिला दिवस मनाया
रुड़की। ओम ग्रुप ऑफ कॉलेज के प्रांगण में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। संस्था अध्यक्ष मुनीष कुमार सैनी ने बताया कि दुनियों में ऐसी कई महिलाएं हैं जिन्होंने समाज को चुनौती दी और अपनी क्षमता साबित करने के लिए सभी बाधाओं का सामना किया। इस दौरान डॉ. नरेन्द्र कौर, अर्चना भार्गव, स्मिता ओझा, आरती प्रजापति, सुनैना उपाध्याय, नेहा अग्रवाल, मानसी राणा, निशा सरकार, कंचन पाल, तनु चौरसिया, साक्षी, त्रिखा व वंशिका आदि मौजूद रहे।