Home Blog Page 571

फूलों की होली खेली

श्री वैश्य अग्रवाल सभा राजेंद्र नगर रुड़की के तत्वावधान में होली मिलन का कार्यक्रम आयोजित हुआ l कार्यक्रम की शुरुआत महाराजा अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गयाl कार्यक्रम में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता व मेहंदी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। सभा के संरक्षक गोवर्धन दास गुप्ता ने सभी को होली की बधाई देते हुए कहा कि यह रंगों का यह पर्व भाईचारा एवं सौहार्द का भी त्योहार है। कार्यक्रम को सभा के मंत्री दीपांकर गुप्ता, कोषाध्यक्ष एडवोकेट प्रभात अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष पंकज सिंघल ने भी संबोधित कियाl इस दौरान फूलों की होली भी खेली गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुंवर कुलदीप ने की। मौके पर उदय जैन, उषा गुप्ता, वंदना सिंघल, स्वाति गोयल, नीला जिंदल, इंदु देवी, रानी गर्ग, राजकुमार मित्तल, मुकेश जैन, जितेंद्र, मोहित अग्रवाल, मनोज, नवीन, शिवकुमार, अनु, सुरेश शास्त्री, सतीश, अजय, लोमेश, रजत, जियालाल आदि मौजूद रहे।

घर में घुसे काकड़ को जंगल में छोड़ा

भूमि संरक्षण वन प्रभाग कालसी की चौहड़पुर रेंज अंतर्गत सोमवार सुबह एक काकड़ जंगल से भटकर जीतगढ़ आवासीय बस्ती में पहुंच गया। रेंजर संजीव कुमार दुबे ने बताया कि बस्ती में आवारा कुत्तों ने उस पर हमला बोल दिया। कुत्तों के हमले से बचने के लिए काकड़ एक घर में घुस गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पहुंचे वन कर्मियों ने काकड़ का रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित कौलादेवी के जंगल में छोड़ दिया।

जगजीतपुर वार्ड 55 के निवासियों ने किया विधायक आदेश चौहान का स्वागत

लोकप्रिय विधायक हैं आदेश चौहान-पार्षद विकास कुमार
हरिद्वार। जगजीतपुर वार्ड नंबर 55 में वार्ड वासियों ने विधायक आदेश चौहान का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। पार्षद विकास कुमार व कमल प्रधान ने आदेश चौहान का स्वागत करते हुए कहा कि आदेश चौहान रानीपुर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक हैं। विधानसभा क्षेत्र में उनके द्वारा कराए गए विकास कार्यों से प्रभावित क्षेत्र की जनता ने उन्हें लगातार तीसरी बार अपना प्रतिनिधि चुना है। आदेश चौहान के अनुभव व उनकी लोकप्रियता को देखते हुए उन्हें सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया जाना चाहिए। पार्षद मनोज प्रालिया ने कहा कि विगत 10 सालों के कार्यकाल में जनहित के कार्यों से जनता के बीच आदेश चौहान की एक अलग छवि बनी है। जिसके चलते वह तीसरी बार भारी बहुमत से जीते हैं। उन्होंने कहा कि आदेश चौहान के नेतृत्व में रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य होंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से तरक्की के मार्ग पर अग्रसर है। कृष्ण लाल प्रजापति ने विधायक आदेश चौहान को फूल माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया। स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही देश एवं प्रदेश का समग्र विकास कर सकती है। उन्होंने कहा कि जनता ने पुनः भारतीय जनता पार्टी पर अपना विश्वास जताया है। भारतीय जनता पार्टी जनता के विश्वास पर पूरी तरह खरा उतरेगी। विधायक आदेश चौहान ने रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहां कि जनता के आशीर्वाद से ही उन्हें तीसरी बार विधानसभा में रानीपुर का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है। आदेश चौहान ने कहा कि जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह की नीतियों में विश्वास जताते हुए भाजपा को लगातार दूसरी बार प्रदेश में सरकार बनाने के लिए जनसंदेश दिया है। भाजपा जनता की उम्मीदों को पूरा करते हुए विधानसभा क्षेत्र को विकास के पथ पर ले जाएगी। इस दौरान पार्षद मनोज प्रालिया, अमित वालिया नागेंद्र राणा, कमल राजपूत, टीनू, प्रदीप, लव कुमार शर्मा, लक्की वालिया, अशोक सिंह, आशीष वालिया, प्रधान अक्षय, रोहित, मनोज, दीपक, पुनीत कश्यप, पिंटू प्रधान, सुनील कुमार, मनोज चौहान, आशीष चौधरी, रामकुमार सैनी आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

’अंतरराष्ट्रीय सम्मान समारोह व होली मिलन समारोह का आयोजन किया

बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर झूमे दर्शक
हरिद्वार। कार्तिक कुमार चेयरमैन संयोजन में अंतरराष्ट्रीय सम्मान समारोह और होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व राज्य मंत्री सुनील राठी, एस.एम.जे.एन. कॉलेज के प्राचार्य डा.सुनील कुमार बत्रा व कार्तिक कुमार चेयरमैन ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान कलाकारों और छोटे बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी अपनी कला से उपस्थित अतिथियों का मनमोह लिया। बच्चों ने फूलों से होली खेलते हुए नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया। प्रस्तुति देने वाले बच्चों को पुरूस्कृत किया गया। कार्तिक कुमार चेयरमैन ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहां कि होली प्यार मोहब्बत का पर्व है। जिसे शांतिपूर्ण तरीके से मना कर सौहार्द का संदेश दे। उन्होंने कहा कि होली रंगों, उमंगों और आपसी भाईचारे व सौहार्द का प्रतीक है। सभी को आपस में मिल जुलकर होली पर्व मनाना चाहिए और होली की खुशियों को आपस में बांटना चाहिए।
वरिष्ठ समाजसेवी जगदीश लाल पाहवा ने कहां कि रंगों का पर्व होली आपसी सद्भाव और भाईचारे का संदेश देने वाला पर्व है। इस पावन पर्व पर आपसी शिकवा शिकायत भुला कर एक दूसरे के संग प्रेम के साथ होली मनाएं। उन्होंने कहा आओ मिलकर रंग लगाएं, रंग रंगीली होली में नफरत, द्वेष और बैर मिटाएं हम अलबेली होली में। डा.सुनील बत्रा ने कहा कि कार्तिक कुमार चेयरमैन द्वारा फूलों की होली का आयोजन करने पर बधाई देते हुए कहा कि 13 मार्च को कार्तिक कुमार चेयरमैन का जन्मदिन होने के चलते यह समारोह बेहद खास हो गया है। मुंबई से आए फिल्म प्रोड्यूसर अयान जीत सैन नेे कार्तिक कुमार चेयरमैन की की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन समाज को एक सूत्र में पिरोने का कार्य करते है। कार्यक्रम में कार्तिक कुमार चेयरमैन ने कोरोना कॉल में जन सेवा करने वाले समाजसेवियों और सभी उपस्थित गणों को स्मृति चिन्ह और शॉल भेंट कर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के पूर्व प्रवक्ता बाबा हठयोगी महाराज, वैध एम.आर शर्मा, वरिष्ठ समाजसेवी अधीर कौशिक, डा.विशाल गर्ग, विभास सिन्हा, वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रकाश चौहान, आरोग्यम सेवा संस्था अध्यक्ष महेंद्र राणा, समाजसेवी मानसी मिश्रा, अंजलि महेश्वरी, मुस्कान फाउंडेशन अध्यक्ष नेहा मलिक, योगाचार्य योगी रजनीश वरिष्ठ पत्रकार रजत चौहान व कार्यक्रम महामंत्री रजत अग्रवाल आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन सचिन राणा द्वारा किया गया।

पहाड़ी महासभा ने मनायी होली

पहाड़ी महासभा की और से टाउन हॉल में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना के साथ हुआ। कार्यक्रम में पहाड़ी महासभा के सदस्यों व कलाकारों द्वारा प्रस्तुत शंभू भोलेनाथ, बेड़ू पाको बारामासा, छरररर चली पिचकारी होली आई, थल्की बाजार,  फ्यूंलड़ी त्वे देखी औंद जू मन मां,  तेरो लहंगा भलू छाजली, मैं ब्योली बणे दे, सुणजा बात मेरी हां मेरी गलियांणी हां भै हां आदि गढ़वाली, कुमांऊनी और जौनसारी गीतों पर दर्शक जमकर झूमे। कार्यक्रम में शामिल हुए संतों स्वामी आनन्द स्वरूप, महंत रघुवीर दास, स्वामी दिनेशानंद आदि संतों व पहाड़ी महासभा के पदाधिकारियों व सदस्यों ने जमकर फूलों की होली खेली। इस अवसर पर पहाड़ी महासभा के अध्यक्ष सुभाष पुरोहित, महामंत्री इंदर सिंह रावत, कोषाध्यक्ष भगवती प्रसाद नौटियाल एवं नंदन रावत, महिला विंग की अध्यक्षा सरिता पुरोहित एवं उपाध्यक्ष मीरा रतूड़ी ने सभी को होली की शुभकामनाएं दी। सांस्कृतिक सचिव हरीश भदोला, त्रिलोक चंद्र भट्ट गीता नेगी ने संयुक्त रुप से कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम में डा.हरिनारायण जोशी अंजान, सतीश जोशी, ओपी कुकरेती, ललित पाण्डेय, योगेश पाण्डेय, डा.प्रदीप जोशी, मनोज रावत, सोमप्रकाश, डा.दिनेश भट्ट, रतनमणी डोभाल, डा.महेन्द्र असवाल, लक्ष्मीदत्त चिलकोटी, निशा नौडियाल, राकेश नौडियाल, गंगाधर मिश्रा, रोबिन रावत, विवेक उनियाल, राजेन्द्र भट्ट, भुवनेश पाठक, विक्रम शाह, रमेश पंत, दीप तिवारी, भोपाल सिंह बिष्ट, डा.सुभाष जोशी, गिरीश चन्द्र सुन्दरियाल, ज्योति प्रसाद बडोनी, मीरा रतूडी, सरिता पुरोहित, हेमा मिश्रा, गीता नेगी, नन्दन रावत, अशोक रावत, दीपक पाण्डेय, आशीष रावत, मनीष रावत, जगतसिंह रावत, हिमांशु बहुगुणा, नरेन्द्र पंवार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

चोरी के सामान सहित दबोचा

बहादराबाद थाना खेत से टयूबवेल की मोटर व सिंचाई उपकरण चोरी मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर चोरी की गयी मोटर व अन्य उपकरण बरामद किए हैं। मौहम्मद असलम निवासी ग्राम भारापुर ने बीती 2 मार्च को खेत से टयूबवेल की मोटर, पाईप व सिंचाई के उपकरण चोरी किए जाने के संबंध में रिपार्ट दर्ज करायी थी। मुकद्मा दर्ज करने वाले चोरों की तलाश में जुटी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शकील उर्फ शब्बू निवासी पिरान कलियन को चोरी के माल सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में एसआई अकरम अहमद, कांस्टेबल, विपिन सकलानी व कांस्टेबल सौरभ शामिल रहे।

एंटी कोरोना टास्क फोर्स ने किया होली मिलन समारोह का आयोजन

प्रेम का प्रतीक है होली पर्व-जटाशंकर श्रीवास्तव
हरिद्वार। एंटी कोरोना टास्क फोर्स युवा प्रकोष्ठ के तत्वाधान में नेहरू कॉलोनी में आयोजित होली मिलन समारोह का सिडकुल थाना प्रभारी प्रमोद उनियाल, एसीटीएफ के प्रदेश अध्यक्ष जटाशंकर श्रीवास्तव एवं कोषाध्यक्ष विनोद त्रिपाठी ने दीप प्रज्वलित का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में  सिडकुल थाना प्रभारी प्रमोद उनियाल, संगठन के युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी जिला अध्यक्ष सुधांशु शेखर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय चौहान, जिला सचिव पदम राजपूत, अर्जुन रावत, उप सचिव अजय वर्मा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। गायक संजय लाल यादव ने होली के गीत प्रस्तुत किए। समारोह में सभी होली की शुभकामनाएं देते हुए जटाशंकर श्रीवास्तव ने कहा कि होली प्रेम का प्रतीक पर्व है। रंगो व उमंगों के इस पर्व को प्रेम व सौहार्द के साथ मनाएं। कार्यक्रम में संगठन के जिला सचिव राज तिवारी, विवेक तिवारी, शिव शंकर मिश्रा, हरीश तिवारी, अर्जुन राणा, करण, प्रमोद, भगत गोसाई, मीठालाल, नरेंद्र, बिट्टू, दिलीप झा, अजीत कुशवाहा, विकास, सरवन जगबंदन, आशीष, साहेब लाल, रमेश, वरुण शुक्ला, उपेंद्र श्रीवास्तव, प्रकाश, परमात्माराम, धीरज, शंकर, राहुल, सीपीएम, ज्ञान, प्रदीप, रिंकू आदि मौजूद रहे।

नगर कोतवाली पुलिस ने किया खड़खड़ी क्षेत्र में हुई चोरी के मामले का खुलासा  

लाखों की नकदी व ज्वैलरी सहित तीन गिरफ्तार
हरिद्वार। एक माह पूर्व खड़खड़ी क्षेत्र में बंद घर का ताला तोड़कर हुई लाखों की चोरी के मामले का खुलासा करते हुए नगर कोतवाली पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर 9 लाख 78 हजार रुपए की नकदी, ज्वैलरी, घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल, एक सरिया व प्लास आदि बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से रेलवे कालोनी व बहादराबाद थाना क्षेत्र में की गयी चोरी की वारदात से संबंधित ज्वैलरी व घरेलू सामान भी पुलिस ने बरामद किया है। पत्रकारों को जानकारी देते हुए एसएसपी डा.योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि  बीते माह फरवरी में अज्ञात चोरों ने इन्द्रा विकास कालोनी स्थित एक घर का ताला तोड़कर लाखों की नकदी व जेवरात चोरी कर लिए थे। मकान मालिक द्वारा मुकद्मा दर्ज कराए जाने के बाद खड़खड़ी पुलिस चौकी इंचार्ज एसआई बिजेन्द्र सिंह कुमांई को विवेचना सौपी गयी। घटना के खुलासे में लगी पुलिस व सीआईयू टीम ने सर्विलांस एवं क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरो की मदद से सुरागरसी करते हुए यूपी, बिहार, पं.बंगाल आदि राज्यो में आरोपियों की तलाश में तलाश में दबिश दी। रविवार को मुखबिर की सूचना पर सर्वानन्द घाट हाईवे पुल के नीचे अन्डरपास से रोशन मिश्रा पुत्र शम्भू मिश्रा निवासी पीलीभीत उ.प्र., सूरज चौहान पुत्र छोटन चौहान निवासी ग्राम महदीपुर थाना नकटपुरा जिला नालन्दा बिहार व विकास कुमार पुत्र जयप्रकाश निवासी ग्राम भगवानपुर शिव मन्दिर के पीछे तहसील नगीना थाना बढ़ापुर जिला बिजनौर उ.प्र.को गिरफ्तार कर लिया गया। एक आरोपी अनुज उर्फ बंगाली अभी फरार है। पूछताछ में आरोपियो ने बताया कि अनुज उर्फ बंगाली पूर्व में मकान मालिक प्रमोद जयसवाल के साथ काम करता था। प्रमोद जायसवाल की फेसबुक से अनुज को पता चला कि प्रमोद जायसवाल परिवार सहित बनारस गए हुए हैं। इस पर उसने रोशन मिश्रा, सूरज चौहान व विकास कुमार साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि आरोपियोंं ने रेलवे कालोनी तथा बहादराबाद शमशान घाट के पास स्थित कालोनी में भी चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। घटना के खुलासे में थाना गंगनहर थाने के कांस्टेबल जितेंद्र व नगर कोतवाली में तैनात कांस्टेबल शशीकांत की अहम भूमिका रही।

720 ग्राम गांजे सहित एक गिरफ्तार

सिडकुल थाना पुलिस ने गांजे के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 720 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांजा, स्मैक तस्करी पर रोक लगाने के लिए थाना प्रभारी प्रमोद कुमार उनियाल सहयोगी पुलिसकर्मियों एसआई अजय कृष्ण, कांस्टेबल सुनील सैनी, गोपीचंद्र पुनिया के साथ एबीपी चौक पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गयी तो उसके पास से गांजा बरामद हुआ। गांजा बरामद होने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम पंकज कुमार निवासी रोशनपुरी पुलिया के पास रावली महदूद बताया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है।

एसएसपी पौड़ी ने किया थाना पैठाणी का वार्षिक निरीक्षण

एसएसपी पौड़ी ने थाना पैठाणी का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान एसएसपी ने नवनिर्मित टाइप 2 के निर्माणाधीन आवासीय भवन के कार्यों को तेजी से करने के निर्देश थानाध्यक्ष को दिए। इस दौरान एसएसपी ने थानाध्यक्ष को फरियादियों की समस्या प्राथमिकता के साथ हल करने, थानाक्षेत्र के दूरस्थ क्षेत्रों के दूरस्थ गांवो में जाकर महिला व बच्चों संबंधी अपराधों, साईबर अपराधों की जानकारी देने के निर्देश दिए। एसएसपी पौड़ी यशवंत सिंह चौहान ने थाना परिसर की साफ-सफाई करने, कार्यालय अभिलेख, बंदी गृह, मैस, बैरक, हवालात आदि का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। कहा कि पैठाणी थाना क्षेत्र के दूरस्थ 115 गांवों में समय-समय पर जाकर महिला व बच्चों संबंधी अपराधों, साईबर अपराधों के संबंध में जानकारी देने के निर्देश दिए गए। एसएसपी ने महिला हेल्प डेस्क को प्राथमिकता के आधार पर फरियादियों की शिकायत सुनने को कहा। एसएसपी ने जवान शहजाद अली को अच्छी वर्दी धारण करने व धीरेंद्र कुमार, हरीश द्वारा अस्लाह को तत्परता से खोलने व जोड़ने पर नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Rescue Training is Crucial in Disaster Management — Dr. Anil Verma

आपदा प्रबंधन में रेस्क्यू का प्रशिक्षण अति महत्वपूर्ण – डॉ० अनिल...

0
यूथ रेडक्रास द्वारा डीबीएस के एनएसएस शिविर में आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण #################### बाल भवन, रायपुर रोड में जारी डीबीएस (पी जी) कॉलेज के सात दिवसीय...
romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler