25.2 C
Dehradun, IN
October 8, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

प्रधानमंत्री का उत्तराखंड के प्रति अटूट प्रेम-स्नेह का नतीजा है केदारनाथ रोपवे की मंजूरी: महाराज

प्रधानमंत्री का कथन कि अगला दशक उत्तराखंड का होगा यह मोदी की गारंटी का असर है

देहरादून। प्रदेश के लिए अत्यंत प्रसन्नता और गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को उत्तरकाशी जनपद स्थित

गंगोत्री धाम के शीतकालीन पूजा स्थल हर्षिल-मुखबा में शीतकालीन यात्रा का संदेश देने के लिए हमारे बीच पहुंच रहे हैं। अपने दौरे से पूर्व उनका केन्द्रीय कैबिनेट से प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण सोनप्रयाग से केदारनाथ और गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब तक रोपवे को मंजूरी देना उनके उत्तराखंड के प्रति अटूट प्रेम और स्नेह को प्रदर्शित करता है।

उक्त बात प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज एवं जलागम, मंत्री सतपाल महाराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उत्तराखंड को रोपवे की बड़ी सौगात देने पर उनका आभार व्यक्त करते हुए कही। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक क्षण है कि उनकी कैबिनेट ने नेशनल रोपवे डेवलपमेंट प्रोग्राम-पर्वतमाला परियोजना के तहत उत्तराखंड में सोनप्रयाग से केदारनाथ तक 12.9 किलोमीटर लंबी रोपवे परियोजना को मंजूरी दी है, जिसकी कुल लागत 4,081.28 करोड़ रुपये है। इससे सबसे बड़ा लाभ यह है कि मौजूदा समय में 8-9 घंटे लगने वाली यात्रा घटकर मात्र 36 मिनट रह जाएगी। केदारनाथ रोपवे से यात्रा का समय 8-9 घंटे से घटकर 36 मिनट हो जाएगा।

श्री महाराज ने केंद्रीय कैबिनेट के फैसले का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री श्री मोदी का पर्वतमाला परियोजना के तहत गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब तक 12.4 किलोमीटर लंबी रोपवे परियोजना के विकास को मंजूरी दिए जाने पर भी प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की सोच एवं गारंटी का ही परिणाम है कि पर्वतमाला परियोजना के तहत रोपवे निर्माण को केन्द्रीय कैबिनेट की मोहर लगाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शीद्ध कर दिया है कि आने वाला दशक उत्तराखंड का होगा।

Related posts

नानकमत्ता पुलिस ने निर्धन कन्या का विवाह कराया

Primetimes Newz

खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन ने रानीखेत मे मेडिकल स्टोरो का किया निरीक्षण

Primetimes Newz

पीएनबी ने एशिया कप 2025 की उपलब्धियों के लिए हॉकी ओलंपियन्स व अर्जुन पुरस्कार विजेताओं अभिषेक एवं सुखजीत सिंह को सम्मानित किया

Primetimes Newz

Leave a Comment