नानकमत्ता साहिब जा रही बोलेरो खाई में गिरने से तीन लोगों की और मौत हो गई। वहीं हादसे में 6 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। बोलेरो में नौ लोग सवार थे। यह सभी नानकमत्ता साहिब जा रहे थे। बोलेरो के खाई में गिरने से चंद्रा देवी, मनोरथ और पान सिंह की मौके पर मौत हो गई। वहीं रंजीत कुमार, डालचंद, गौरी थ्वाल, पार्वती देवी, भुवन चंद, और भुवन चंद्र गोला गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों का रीठा अस्पताल में उपचार चल रहा है। पाटी के जिलाधिकारी नरेद्र सिंह भंडारी ने घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए घायलों का बेहतर उपचार करने के निर्देश दिए। वहीं मृतको के पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौपने की व्यवस्था की गई है।