19.8 C
Dehradun, IN
September 27, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

अथक प्रयासों से मिली सफलता, गुमशुदा किशोरी को अल्मोड़ा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Success achieved through tireless efforts Almora Police recovered a missing teenage girl within 24 hours; the accused has been arrested.

रानीखेत (अल्मोड़)।गुमसुदा किशोरी को पुलिस ने परिजनो को सौंप कर सराहनीय किया।सीसीटीवी फुटेज व सर्विलांस की मदद से कोतवाली रानीखेत की त्वरित कार्रवाई से आरोपी के किराये के कमरे से किशोरी बरामद हुई।
घटना-
दिनांक 09.08.2026 को रानीखेत निवासी गिरीश राम द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री के एक दिन पूर्व बिना बताए घर से कहीं चले जाने के संबंध में कोतवाली रानीखेत में सूचना दी गई थी। सूचना के आधार पर तत्काल गुमशुदगी दर्ज करते हुए किशोरी की तलाश एवं सकुशल बरामदगी हेतु आवश्यक वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ की गयी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके अल्मोड़ा द्वारा प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को गुमशुदा किशोरी की शीघ्र बरामदगी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत बलवन्त सिंह रावत के पर्यवेक्षण एवं *प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत भुवन चन्द्र जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीमों द्वारा किशोरी की तलाश हेतु विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी कैमरों का गहनता से अवलोकन किया गया। साथ ही सर्विलांस टीम की सहायता से रानीखेत, मजखाली, खैरना अन्य संभावित क्षेत्रों के होटल/ ठिकानों पर सर्च अभियान चलाया गया।

पुलिस टीमों के अथक प्रयास, ठोस सुरागरसी-पतारसी एवं प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर संदिग्ध दिनेश चन्द्र, उम्र 26 वर्ष, पुत्र मोहन राम, निवासी ग्राम कयाला, हवालबाग, जनपद अल्मोड़ा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ से प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस टीम द्वारा मंगलवार को गुमशुदा किशोरी को खोल्टा, अल्मोड़ा स्थित आरोपी के किराये के कमरे से बरामद किया गया तथा आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

प्रकरण में पीड़िता के बयानों के आधार पर धारा 140(3) बीएनएस का लोप करते हुए धारा 137(2), 64(1) बीएनएस एवं धारा 5/6 पॉक्सो अधिनियम की बढ़ोतरी की गई है। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है।

बरामद किशोरी को आवश्यक विधिक प्रक्रिया के उपरांत परिजनों के सुपुर्द किया गया।

पुलिस टीम मे
1. म0उ0नि0 हेमा कार्की, कोतवाली रानीखेत
2. हे0का0 जितेन्द्र बिष्ट, कोतवाली रानीखेत
3. का0 कमल गोस्वामी, कोतवाली रानीखेत
4. का0 राजेश भट्ट, एसओजी अल्मोड़ा
5. म0कानि0 रितु कोरंगा कोतवाली रानीखेत शामिल रहे।

Related posts

औद्योगिक निवेश के क्षेत्र में कारगर साबित होगा गृह मंत्री का दौरा: महाराज

Primetimes Newz

कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ‘सिल्वर एलीफेंट अवार्ड’ से सम्मानित

Primetimes Newz

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज से तीन दिन तक उत्तराखंड में ,सीएम योगी आदित्यनाथ अपने पैतृक गांव पंचूर में शादी समारोह में होंगे शामिल

Primetimes Newz

Leave a Comment