25.4 C
Dehradun, IN
September 28, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

हर घर तिरंगा अभियान 2026 के प्रथम दिवस मे डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैन में तिरंगा वितरण व रोवर्स-रेंजर्स के तत्वावधान में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

On the first day of the 'Har Ghar Tiranga' campaign 2026, the national flag was distributed and a Rangoli competition was organized under the aegis of the Rovers-Rangers at Dr. Pratap Bisht Government College, Bhikiasain.

रिया सोलीवाल, भिकियासैंण

भिकियासैण (अल्मोड़ा)। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैण में आजादी के अमृत महोत्सव की भावना को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से प्रथम दिन विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में महाविद्यालय परिसर में विद्यार्थियों एवं स्वयंसेवकों की सहभागिता से तिरंगा झंडों का वितरण एवं राष्ट्रभक्ति से जुड़ी गतिविधियाँ आयोजित की गईं।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने तथा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना के साथ सहभागिता करने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक अभियान में भाग लेते हुए हर घर तिरंगा का संदेश घर-घर पहुँचाने का संकल्प लिया।
महा विद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर शर्मिला सक्सेना एवं कार्यक्रम के संयोजक डॉ. इंदिरा असिस्टेंट प्रोफेसर भौतिक विज्ञान ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, राष्ट्रप्रेम एवं नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया। प्रथम दिवस यर परिसर मे तिरंगे से प्रेरित कलाकृतियों के चित्रण
कार्यक्रम डॉ. दया कृष्ण असिस्टेंट प्रोफेसर जीव विज्ञान की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। वही
अन्य गतिविधियों के अंतर्गत महाविद्यालय की रोवर रेंजर्स इकाई के तत्वाधान में तिरंगे से प्रेरित रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों द्वारा महाविद्यालय प्रांगण में तिरंगे से प्रेरित कई रंगोली बनाई गई। निर्णायक मंडल में डॉ. परितोष उप्रेती असिस्टेंट प्रोफेसर भूगोल, डॉ. इंदिरा असिस्टेंट प्रोफेसर भौतिक विज्ञान व डॉ. राजीव कुमार ,असिस्टेंट प्रोफेसर वाणिज्य रहे । प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हर्षिता पांडे,छात्रा बीए पंचम सेमेस्टर एवं दीपा नैलवाल छात्रा बीए पंचम सेमेस्टर की टीम ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान हिमानी रावत छात्रा बीए तृतीय सेमेस्टर एवं अंकिता बिष्ट छात्रा बीए तृतीय सेमेस्टर की टीम की तृतीय स्थान रिया छात्रा बीए तृतीय सेमेस्टर व करिश्मा छात्रा बीए तृतीय सेमेस्टर की टीम ने प्राप्त किया। कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर शर्मिला सक्सेना की अध्यक्षता में किया गया।कार्यक्रम का संचालन रेंजर्स प्रभारी डॉ.इला बिष्ट द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं, कर्मचारी और प्राध्यापक उपस्थित रहे।

Related posts

जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं का लिया फीडबैक, दर्जा राज्य मंत्री कुंदन लटवाल ने बेस चिकित्सालय का किया निरीक्षण

Primetimes Newz

मुख्यमंत्री ने विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

Primetimes Newz

सफलताएं प्राप्त करने से भी कठिन उन सफलताओं के शिखर पर टिके रहना है: डॉ पंकज कुमार पांडेय, आईएएस, सचिव, उत्तराखंड शासन

Primetimes Newz

Leave a Comment