19.8 C
Dehradun, IN
September 27, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

राजकीय महाविद्यालय भिकियासैण में अखिल भारतीय शिक्षा समागम 2026 के अंतर्गत शिक्षा की परिकल्पना @ 2047 विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

A poster competition on the theme Vision of Education @ 2047 was organized at Government College, Bhikiasain, under the All India Education Conclave (Akhil Bharatiya Shiksha Samagam) 2026.

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। डा. राजकीय महाविद्यालय भिकियासैण में महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर शर्मिला सक्सेना की अध्यक्षता एवं मार्गदर्शन में, समाजशास्त्र विभाग एवं यूथ रेड क्रॉस समिति के संयुक्त तत्वावधान में अखिल भारतीय शिक्षा समागम 2026 के अंतर्गत एक पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रातः 11:00 बजे महाविद्यालय के वाणिज्य स्मार्ट क्लासरूम में आयोजित हुआ।
​प्रतियोगिता का मुख्य विषय शिक्षा की परिकल्पना @ 2047 रखा गया था। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को वर्ष 2047 के भारत में शिक्षा के स्वरूप, आधुनिक तकनीक और भविष्य की शैक्षणिक आवश्यकताओं पर विचार करने व अपनी रचनात्मकता को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना था।
​कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पंचायत भिकियासैण के चेयरमैन दीपक बिष्ट उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में वार्ड मेम्बर वार्ड न. 4 श्रीमती पार्वती देवी के प्रतिनिधि शिव सिंह जीना आदि अतिथियों ने विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए पोस्टरों की प्रशंसा की।
​प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतिभागी छात्रों में रिया, करिश्मा, मीनाक्षी, प्रीति रावत, हर्षिता, दीपा नैलवाल, भुवन भाष्कर, कार्तिक कुमार एवं साक्षी नेगी आदि प्रमुख रहे।उक्त प्रतियोगिता में प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान हर्षिता,अंकिता बिष्ट एवं प्रीति रावत ने प्राप्त किया।
​कार्यक्रम का सफल संचालन समाजशास्त्र विभाग व यूथ रेड क्रॉस समिति प्रभारी डॉ. इला बिष्ट द्वारा किया गया।निर्णायक मंडल की भूमिका में डॉ. दीपा लोहनी,डॉ. सुभाष चंद्र व डॉ. परितोष उप्रेती रहे। कार्यक्रम में अखिल भारतीय शिक्षा समागम 2026 के संयोजक डॉ. मनप्रीत सिंह सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related posts

समूचे भारत में सपनों को साकार करने के लिए पीएनबी ने देशव्यापी मेगा रिटेल आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया

Primetimes Newz

मुख्यमंत्री ने हर घर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

Primetimes Newz

Activeren Groepsaanbiedingen Met Één Klik ⚡️ Nederland 🛎️

Primetimes Newz

Leave a Comment