19 C
Dehradun, IN
September 27, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

देवभूमि उद्यमिता योजना के तीन दिवसीय आवासीय बूट कैंप के लिए महाविद्यालय के छह विद्यार्थियों का चयन

Six college students selected for the three-day residential boot camp of the Devbhoomi Entrepreneurship Scheme.

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)।देवभूमि उद्यमिता योजना के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों में से छह विद्यार्थियों का तीन दिवसीय आवासीय बूट कैंप के लिए चयन हुआ है।

चयनित विद्यार्थियों में अंकिता बिष्ट, सिमरन गोस्वामी, हिमानी रावत, मोहित, संजय बिष्ट एवं दीपांशु शामिल हैं।
चयनित विद्यार्थी ग्रामीण तकनीकी परिसर जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान, कोसी-कटारमल अल्मोड़ा में आयोजित तीन दिवसीय आवासीय बूट कैंप में प्रतिभाग करेंगे। यहां विद्यार्थी तीन दिनों तक आवासीय रूप से रहकर उद्यमिता, नवाचार, बिजनेस आइडिया डेवलपमेंट, बिजनेस प्लानिंग, नेतृत्व, टीमवर्क एवं समस्या समाधान जैसे महत्वपूर्ण कौशलों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।

देवभूमि उद्यमिता योजना के नोडल डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों में उद्यमिता की भावना विकसित करना तथा उन्हें अपने नवीन विचारों को स्वरोजगार एवं सफल व्यवसाय के अवसरों में परिवर्तित करने के लिए प्रेरित करना है।
महाविद्यालय के प्राचार्य एवं समस्त महाविद्यालय परिवार ने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related posts

प्रधानमंत्री का दौरा “विकसित उत्तराखंड” के लक्ष्य को धरातल पर उतारेगा: महाराज

Primetimes Newz

नंदा देवी राजजात समिति के अध्यक्ष डॉ राकेश कुंवर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने की कम धामी से भेंट

Primetimes Newz

प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से भेंट कर घेरबाड़ योजना अंतर्गत 90 करोड़ की धनराशि शीघ्र अवमुक्त कराने का किया अनुरोध

Primetimes Newz

Leave a Comment