19.8 C
Dehradun, IN
September 27, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

स्याल्दे में तेंदुए के हमले में घायल बालिका का हाल जानने पहुंचे विधायक सल्ट महेश जीना, डीएफओ को सुरक्षा व्यवस्था के दिए कड़े निर्देश

Salt MLA Mahesh Jeena visited Syalde to inquire about the condition of a girl injured in a leopard attack and issued strict instructions to the DFO regarding safety measures.

रिया सोलीवाल, भिकियासैंण

स्याल्दे/भिकियासैंण। विकास खंड स्याल्दे के मयलगांव में विधायक महेश जीना ने हर सिंह के आवास पर पहुंचकर बीते दिनों, तेंदुए के हमले में घायल हुई उनकी सुपुत्री का कुशलक्षेम जाना, और परिजनों को ढांढस बंधाया।
उनके आवास पर ही विधायक महेश जीना ने डीएफओ अल्मोड़ा दीपक सिंह से दूरभाष पर वार्ता की, और प्रभावित क्षेत्र में ग्रामीणों की सुरक्षा एवं तेंदुए पर नियंत्रण को लेकर आवश्यक कार्रवाई करने हेतु दिशा निर्देश दिए।

उन्होने प्रमुख बिन्दु
सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित क्षेत्र में वन विभाग द्वारा गश्त बढ़ाने, और त्वरित सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वही घायल बालिका का
बेहतर करने, समय पर उत्कृष्ट चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।
तथा
वित्तीय एवं व्यक्तिगत सहायता को पीड़ित परिवार को नियमानुसार सरकारी स्तर पर मिलने वाली सहायता राशि शीघ्र उपलब्ध कराने के साथ-साथ विधायक ने अपने निजी स्तर से भी हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।
उन्होने कहा परिवार की पीड़ा और चिंता को समझते हुए हमारी पहली प्राथमिकता है, कि घायल बेटी को बेहतर उपचार एवं हर आवश्यक सहायता समय पर उपलब्ध हो, साथ ही संपूर्ण क्षेत्रवासियों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जाए।
विधायक ने ईश्वर से बालिका के शीघ्र एवं पूर्ण रूप से स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

Related posts

मानसून से पहले सभी तैयारियां पूरी करें अधिकारी :  मुख्यमंत्री धामी

Primetimes Newz

सीएम धामी के निर्देश पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर चला बुलडोज़र

Primetimes Newz

आपदा की स्थिति में तत्काल रिस्पांस सुनिश्चित करें  : कौशिक

Primetimes Newz

Leave a Comment