17.1 C
Dehradun, IN
November 8, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

अभाविप के नवनिर्वाचित छात्रसंघ पदाधिकारियों ने सीएम धामी से की भेंट

Newly elected ABVP student union officials met CM Dhami

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के देहरादून जनपद के विभिन्न महाविद्यालयों के विजयी प्रत्याशियों ने मुख्यमंत्री आवास में भेंट की। मुख्यमंत्री ने  सभी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि युवा ही देश और राज्य की प्रगति की असली शक्ति हैं, और उनकी सक्रिय भागीदारी से समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।
विजयी प्रत्याशियों ने मुख्यमंत्री को अपनी आगामी योजनाओं और छात्र समाज के हित में किए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने उन्हें मार्गदर्शन और सहयोग देने का आश्वासन देते हुए कहा कि राज्य सरकार युवाओं के विकास और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

Related posts

मुख्य सचिव ने की पुलिस विभाग के कार्यों की समीक्षा, साइबर पुलिसिंग, मानव तस्करी एवं डिजिटल इन्वेस्टीगेशन को मजबूत करने के निर्देश

Primetimes Newz

देहरादून में प्रतिभाओं को मिला शानदार मंच, उत्तराखंड आइडल एवं डांस के धुरंधर का सफल आयोजन।

Primetimes Newz

आकाश इंस्टीट्यूट उत्तराखंड में JEE Main 2026 में शानदार प्रदर्शन किया: 20 स्टूडेंट्स ने बहतरीन प्रदर्शन किया ; आयुष बारदिया 99.92 परसेंटाइल के साथ टॉप स्कोरर बने

Primetimes Newz

Leave a Comment